अश्विनी चौबे को आचार संहिता उल्लंघन में मिली जमानत

0

पटना : बक्सर के भाजपा सांसद और केंद्रीय मंत्री अश्विनी चौबे को आज आचार संहिता उल्लंघन तथा सरकारी काम में बाधा डालने के मामले में जमानत मिल गई। बता दें कि श्री चौबे और 150 अज्ञात लोगों के खिलाफ बक्सर में मामला दर्ज किया गया था।
मालूम हो कि लोकसभा चुनाव में आदर्श आचार संहिता के पालन के तहत बक्सर संसदीय क्षेत्र में वाहनों के दुरुपयोग मामले में केंद्रीय राज्यमंत्री व बक्सर लोकसभा क्षेत्र के भाजपा प्रत्याशी अश्विनी कुमार चौबे के खिलाफ मामला दर्ज कराया गया था।
भाजपा उम्मीदवार अश्विनी कुमार चौबे ने कहा कि बक्सर का सर्वांगीण विकास हमारा उद्देश्य है। हर क्षेत्र में बेहतर करने का प्रयास किया गया है। केंद्रीय राज्यमंत्री ने कहा कि आज देश हर क्षेत्र में प्रगति कर रहा है। प्रगति के साथ बक्सर भी कदमताल कर रहा है।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here