आरा में आर.के. सिंह ने शुरू किया जनसंपर्क, कहा— विकास व विनाश में से करना है सही चयन

0
Union Minister RK Singh during poll campaign in Arrah LS Constituency

केंद्रीय ऊर्जा मंत्री सह आरा लोकसभा के राजग प्रत्याशी राजकुमार सिंह ने गुरुवार को अपने लोकसभा क्षेत्र में जनसंपर्क अभियान की शुरुआत की। उन्होंने दिन की शुरुआत शक्तिपीठ माँ आरण्य देवी के दर्शन से किया। इस दौरान आरा नगर के कार्यकर्ताओं और व्यवसायियों द्वारा उनका भव्य स्वागत किया गया।
इसके बाद उन्होंने कार्यक्रम की शुरुआत बेलाउर गांव से की। बेलाउर गांव में उन्होंने जनसंपर्क किया तथा जनसभा को भी संबोधित किया। कार्यक्रम की शुरुआत में उन्होंने बेलाउर के ऐतिहासिक भास्कर मंदिर में दर्शन किया, इसके बाद बाबा रणवीर की मूर्ति पर माल्यार्पण किया। यहाँ पर जनसभा को संबोधित करते हुए केंद्रीय मंत्री सह राजग प्रत्याशी आरके सिंह ने कहा कि “2019 का चुनाव दो विचारों के बीच होना है; एक तरफ देश का विकास करने वाली पार्टी है तो दूसरी तरफ देश का विनाश करने वाली पार्टी है। इन दोनों विचारों में से आपको सही चुनना है।”

BJP candidate from Arrah, RK Singh addressing the crowd

इस अवसर पर ग्रामीणों ने श्री सिंह का भव्य स्वागत किया। इस कार्यक्रम में राजग के तीनों घटक दलों के जिलाध्यक्ष मिथिलेश कुशवाहा, अशोक शर्मा, राजेश्वर सिंह तथा पूर्व मंत्री सोना धारी यादव सहित सैकड़ों कार्यकर्ता तथा ग्रामीण शामिल हुए।
बेलाउर के बाद उन्होंने खरौनी, सरथुआ, जयनगर, पियनिया, देवरिया, खजुआटा, एकौना, तेतरिया तथा उदवंतनगर में भी जनसंपर्क किया।
(सुजीत सुमन)

swatva

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here