आरा में जदयू नेता को गोली मारी, कई इलाकों में तनाव

0

आरा : भोजपुर में बीती रात अपराधियों ने जदयू नेता विश्वनाथ सिंह पर गोलियों की बौछार कर उन्हें गंभीर रूप से घायल कर दिया। घटना आरा के गांगी गौसगंज इलाके में हुई जिसके बाद इलाके में भारी तनाव व्याप्त हो गया। जेडीयू नेता के गांव बड़का लौहर और बड़हरा इलाके में लोग इस वारदात को लेकर काफी आक्रोश में हैं। जख्मी जदयू नेता को स्थानीय लोगों ने आरा के एक निजी नर्सिंग होम में भर्ती कराया जहां उनकी हालत स्थिर बतायी जाती है।

आज रविवार को बड़ी संख्या में इलाके के लोगों ने आरा शहरी क्षेत्र के बाबू बाजार स्थित डॉ. विकास सिंह के निजी अस्पताल में पहुंचकर विश्वनाथ सिंह की हालत की जानकारी ली। डॉ.विकास सिंह के अनुसार विश्वनाथ सिंह को पेट में दो गोलियां लगी थीं जिसे ऑपरेशन कर सफलतापूर्वक निकाल दिया गया है।
आरा नगर थाना क्षेत्र के अति व्यस्ततम इलाके में उन्हें बेखौफ अपराधियों ने गोली मार मार दी थी।
जख्मी जेडीयू नेता ने बताया कि वे देर शाम अपने घर पर एक शादी समारोह में जाने के लिए तैयार हो रहे थे। तभी चार अपराधियों ने अस्पताल में किसी को भर्ती कराने के बहाने घर के बाहर बुलाया व अचानक गोली मार दी। उन्होंने बताया कि जिन लोगों ने गोली मारी है उसे वे पहचानते भी हैं। सदर एसडीपीओ पंकज कुमार व स्थानीय नगर थाना पुलिस छानबीन में जुट गई है।

swatva

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here