अमरेंद्रधारी के राजद कैंडिडेट बनते ही अभयानंद ने छोड़ी ‘सुपर 30’

0

पटना : राजद द्वारा अमरेंद्रधारी सिंह को अपना राज्यसभा उम्मीदवार बनाए जाने के बाद बिहार के पूर्व डीजीपी अभयानंद ने खुद को ‘अभयानंद सुपर 30’ से अलग कर लिया है। बिहार के पूर्व डीजीपी ने यह जानकारी आज गुरुवार को फेसबुक के जरिए दी।

फेसबुक के जरिये दी जानकारी

अभयानंद ने अपने फेसबुक पेज पर लिखा—’मैं मूलत: एक शिक्षक हूं और अपने जीवन काल में जब कभी भी किसी ने मेरी सेवा लेनी चाहिए, मैंने कभी ना नहीं किया। चूंकि अब ‘अभयानंद सुपर 30’ के एक कार्यकर्ता एक राजनीतिक दल के साथ परोक्ष रूप से जुड़ गए हैं, इस स्थिति में मैं खुद को ‘अभयानंद सुपर थर्टी’ से अलग हो रहा हूं।’

swatva

विदित हो कि आज ही गुरुवार को राजद ने अमरेंद्रधारी सिंह को राज्यसभा का प्रत्याशी बनाया है। अमरेंद्रधारी सिंह ‘अभयानंद सुपर 30’ से जुड़े रहे हैं। बताया जाता है कि पूर्व डीजीपी इसके फाउंडर रहे हैं। अमरेंद्रधारी सिंह शुरू से इस संस्था को फाइनेंस करते आ रहे हैं। अब अमरेंद्रधारी के राजद से जुड़ जाने के बाद अभयानंद ने खुद को इससे अलग कर लिया है। अभयानंद ने कुछ ही दिन पहले पटना में ब्रह्मजन सुपर 100 के नाम से एक नया शिक्षण संस्थान शुरू किया है।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here