एके—47 कांड में मुंगेर युवा राजद का पूर्व जिलाध्यक्ष गिरफ्तार

0

मुंगेर : पुलिस ने शुक्रवार को बड़ी कार्रवाई करते हुए एके-47 मामले में मुंगेर युवा राजद के पूर्व जिलाध्यक्ष परवेज चांद को गिरफ्तार कर लिया। गिरफ्तारी मुफस्सिल थाना क्षेत्र के मिर्जापुर बरदह गांव स्थिति घर से हुई। गिरफ्तारी के बाद परवेज को सीधे कोतवाली थाना लाया गया। इसके बाद सदर अस्पताल में मेडिकल जांच कराने के बाद सीजीएम के समक्ष पेश किया गया। कोर्ट ने उसे न्यायिक हिरासत में भेज दिया है।

जानकारी के अनुसार एएसपी हरिशंकर कुमार के नेतृत्व में पुलिस बल ने मिर्जापुर बरदह गांव में छापेमारी कर परवेज को उसके घर से गिरफ्तार किया। परवेज की गिरफ्तारी एके 47 मामले को लेकर मुफस्सिल थाना में दर्ज कांड संख्या 334/18 के तहत हुई है।
पुलिस के अनुसार इस मामले में बरदह निवासी अमना खातुन को गिरफ्तार किया गया था। उसकी निशानदेही पर पुलिस ने कब्रिस्तान की चाहरदीवारी के समीप खुदाई कर 2 एके-47 राईफल एवं 6 मैगजीन बरामद किया था। अनुसंधान के क्रम में परवेज चांद का नाम सामने आया और उसे भी इस कांड में अप्राथमिक अभियुक्त बनाया गया था। पुलिस सूत्रों की माने तो एके-47 मामले में गिरफ्तार आरोपितों ने भी अपने स्वीकारोक्ति बयान में परवेज का नाम लिया था।

swatva

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here