अब जिंदगी भर कुकर्म नहीं करेगा शंकर, महिला ने दी कैसी सजा?

0

पटना : एक महिला ने दुष्कर्म करने की कोशिश करने वाले बदमाश को ऐसी सजा दी है कि वह सपने में भी ऐसा करने की ताउम्र नहीं सोचेगा। बदमाश शंकर यादव पूरी जिंदगी अपने कुकर्म को याद करेगा। खबर बिहार के बेगूसराय स्थित छौड़ाही की है। पिस्टल का भय दिखाकर दुष्कर्म करने आए बदमाश के प्राइवेट पार्ट को महिला ने हसुआ से काट डाला। लेकिन पुलिस या ग्रामीण जब तक वहां पहुंचते तब तक बदमाश भाग निकला। वहां गिरे पिस्टल को पुलिस ने जब्त कर उसकी गिरफ्तारी के लिए छापेमारी शुरू कर दी है। उधर महिला की हिम्मत की सरहना पूरा गांव कर रहा है।
जानकारी के अनुसार छौड़ाही प्रखंड अंतर्गत बेंगा गांव में शंकर यादव पिस्टल लेकर एक झोपड़ी में घुस गया और वहां रह रही 35 वर्षीया महिला के साथ गंदी हरकत करने लगा। इसके बाद उसकी हरकतें बढ़ने लगीं। पिस्टल का भय दिखाकर दुष्कर्म करने का प्रयास किया। तब महिला ने खुद का बचाव करते हुए हसुआ उठा लिया।
बताया जाता है कि महिला ने अपनी इज्जत बचाने को हसुआ चलाया तो बदमाश शंकर यादव के प्राइवेट पार्ट में लग गया। महिला भी इस दौरान घायल हो गयी। उसका इलाज बेगूसराय सदर अस्पताल में चल रहा है। बाद में पुलिस ने महिला का बयान कलमबद्ध कर मामले की जांच में जुट गयी। पुलिस ने दावा किया की आरोपी जल्द ही सलखों के अंदर होगा।
रमाशंकर

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here