आप का वोट आतंकवादियों पर बम बनकर गिरेगा : केशव प्रसाद मौर्य

0

बक्सर : उत्तरप्रदेश के उपमुख्यमंत्री केशव प्रसाद मोर्य ने कहा कि जब पहले भारत पर आतंकवादी हमला होता था तो पूर्व की सरकारें सोई रहती थी। लेकिन अब प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की सरकार आतंकवादियों का सफाया घर में घुसकर कर करती है। जब आप 19 मई को वोट देते समय कमल का बटन यह सोच कर दबाएं की आतंवादियों पर एक हजार किलो का बम गिर रहा हो। एनडीए प्रत्याशी अश्विनी कुमार चौबे, प्रधानमंत्री मोदी के प्रतिनिधि बन चुनाव लड़ रहे हैं। इन्हें जीताकर प्रधानमंत्री मोदी के हाथों को मजबूत करना है। ताकि एक बार केंद्र में फिर से आतंकवाद व भ्रष्टाचार पर कड़ा प्रहार करने वाली सरकार बन सके।

मौर्य रविवार को रामगढ़ विधानसभा क्षेत्र के नुआंव मेला ग्राउंड में चुनावी सभा को संबोधित कर रहे थे। उन्होंने कहा कि विश्व में आज भारत के प्रधानमंत्री मोदी एक शक्तिशाली नेता के रूप में उभरे हैं। आगे 5 साल इस सरकार को दीजिए भारत सौ साल आगे बढ़ जाएगा। अपने आने वाली पीढिय़ों के भविष्य को सुरक्षित रखने के लिए इस सरकार को फिर से केंद्र में बनाएं। नए राष्ट्र के उत्थान के लिए उपमुख्यमंत्री मोर्य ने कमल छाप पर बटन दबाने की अपील की।

swatva

पाकिस्तान व विपक्ष का एक ही एजेंडा है मोदी हराओ : गिरिराज सिंह

बेगूसराय से एनडीए प्रत्याशी व केंद्रीय मंत्री गिरिराज सिंह ने सभा को संबोधित करते हुए कहा कि यह आम चुनाव नहीं है। किसी एक प्रत्याशी के हार जीत का चुनाव नहीं है। एक धर्मयुद्ध है। यह राष्ट्र धर्म युद्ध है। महागठबंधन सहित सभी विपक्षियों का एक ही लक्ष्य है मोदी हराओ। अब विडंबना देखिए, यह पाकिस्तान का भी एजेंडा है। लेकिन जनता जनार्दन का समर्थन प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को है। वे फिर से इस राष्ट्र के प्रधानमंत्री बनेंगे। उन्होंने कहा कि पूरे देश में एनडीए का एक ही उम्मीदवार हैं। वे एक नरेंद्र भाई मोदी। चाहे गिरिराज हो या अश्विनी कुमार, चाहे कोई ओर सभी जगह एक ही प्रत्याशी लड़ रहा है नरेंद्र भाई मोदी। इसलिए हम सभी को नरेंद्र भाई मोदी को जीताकर भारत का प्रधानमंत्री बनाना है। इस राष्ट्रधर्म युद्ध को जीतना है।

खाद, सिलेंडर, राशन की कालाबाजारी पर लगाया अंकुश : अश्विनी चौबे

केंद्रीय स्वास्थ्य व परिवार कल्याण रा’यमंत्री सह एनडीए प्रत्याशी अश्विनी कुमार चौबे ने कहा कि  भ्रष्टाचार पर सरकार ने जो चोट पहुंचाई है, उससे भ्रष्टाचार पर अकुंश लगा है। उन्होंने कहा कि केंद्र की मोदी सरकार ने पिछले पांच सालों के दौरान आमजन की भावना के अनुरूप काम किया है। जहां सरकार देश की सुरक्षा में पूरी तरह से खरा साबित हुई है वहीं खाद, सिलेंडर, राशन की कालाबाजारी पर पूरी तरह से अकुंश लगाया, जिससे इसका सीधा लाभ आमजन को मिला है। उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री मोदी का सपना भारत से गरीबी मिटाकर गरीबों को आत्मनिर्भर बनाना है और इसी के तहत उन्होंने चुनावी घोषणा पत्र में 2022 तक हर गरीब को पक्के मकान देने का वायदा किया है। चौबे ने केंद्र में भाजपा राज आने के बाद शहरों के साथ-साथ गांवों के हालात तेजी से बदले है, उजवला योजना ने जहां करोड़ों घरों में रोशनी की है वहीं आयुष्मान योजना से अनगिनत गरीबों को पांच लाख तक इलाज मुफ्त मिल रहा है। भाजपा ने करोड़ों परिवारों को अछे दिन लाकर एक सशक्त और समृद्ध भारत की नींव रखी है। इस अवसर पर रामगढ़ विधानसभा के विधायक अशोक सिंह, डुमरांव विधायक ददन पहलवान सहित बड़ी संख्या में एनडीए के कार्यकर्ता उपस्थित थे।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here