21 दिसंबर को गुजरात में भाजपा महिला मोर्चा का राष्ट्रीय अधिवेशन

0

छपरा : आगामी 21 दिसंबर को गुजरात के अहमदाबाद में भारतीय जनता पार्टी महिला मोर्चा का राष्ट्रीय अधिवेशन शिविर लगने जा रहा है। इसमें भारतीय जनता पार्टी महिला मोर्चा द्वारा आगामी लोकसभा चुनाव के लिए शंखनाद होगा। यह जानकारी आज भारतीय जनता पार्टी महिला मोर्चा की सारण जिला अध्यक्ष अनु सिंह ने दी। उन्होंने बताया कि इस राष्ट्रीय अधिवेशन शिविर में भारतीय जनता पार्टी महिला मोर्चा की राष्ट्रीय अध्यक्षा श्रीमती विजया रहाटकर, भारतीय जनता पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष श्री अमित शाह और भारत सरकार के प्रधानमंत्री नरेंद्र भाई मोदी द्वारा पूरे देश भर से जुटी महिला मोर्चा पदाधिकारियों को संबोधित किया जाएगा। इस राष्ट्रीय अधिवेशन में पूरे भारतवर्ष के प्रत्येक जिले से महिला मोर्चा के जिला अध्यक्ष और महामंत्री तथा प्रदेश पदाधिकारी के अलावा राष्ट्रीय स्तर के पदाधिकारी भाग लेंगे। आज अनू सिंह ने पूरे बिहार प्रदेश के सभी सम्मानित जिला अध्यक्ष और महामंत्री बहनों से अपील करते हुए इस राष्ट्रीय अधिवेशन शिविर में भाग लेने की अपील की। उन्होंने कहा कि शिविर में भाग लेकर हम भारतीय जनता पार्टी के सभी कार्यों को जन-जन तक पहुंचाएंगे और पुनः 2019 में भारत के प्रधानमंत्री के रूप में नरेंद्र भाई मोदी को प्रधानमंत्री बनाएंगे। साथ ही अनु सिंह ने आगामी 19 दिसंबर को पटना जंक्शन से महिला मोर्चा के सभी सम्मानित पदाधिकारीगण को बिहार प्रदेश महिला मोर्चा की सम्मानित प्रदेश अध्यक्षा अनामिका सिंह के नेतृत्व में गुजरात चलने का आह्वान किया।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here