19 को आख़िरी मतदान, मोदी भी होंगे EVM में कैद

0

पटना : 2019 का चुनावी समर अब बस कुछ दिनों का मेहमान है। आरोप-प्रत्यारोप का दौर भी अब जल्द ही थमने को है। 19 मई को लोकसभा चुनाव का आखिरी मतदान दिवस है। इसके बाद देश की जनता 23 मई को जान पाएगी कि देश की वागडोर किस राजनीतिक पार्टी के हाथों में जाएगी।

अभीतक 484 लोकसभा सीटों पर मतदान हो चुका है। देश के कई राज्यों में चुनाव पूरी तरह सम्पन्न हो चुका है,तो 8 राज्यों के 59 सीटों पे मतदान 19 मई को होना है। 19 मई को सबसे ज्यादा जिस सीट पर जनता की नजर है ,वो वाराणसी लोकसभा सीट है जहां से वर्तमान पीएम नरेंद्र मोदी दूसरी बार खड़े हुए हैं और 19 मई को उनके नाम पर भी EVM का बटन दबेगा। वहीं बिहार के सबसे चर्चित सीटों में से एक पटना साहिब पर लोगों का खासा ध्यान है, यहाँ बीजेपी के बागी नेता और इसी सीट से लोकसभा सांसद शत्रुघ्न सिंह इसबार कांग्रेस के टिकट पे चुनाव लड़ रहें हैं तो उनके प्रतिद्वंद्वी के रूप में बीजेपी ने वर्तमान केंद्रीय मंत्री रविशंकर प्रसाद को यहाँ से टिकट दिया है।

swatva

लोकसभा चुनाव के इस अंतिम चरण में बिहार के 8 सीटों पे चुनाव होगा। बचे 32 सीटों पर चुनाव 6 चरणों में हो चुका है।
बिहार के ये 8 सीटें पटना साहिब, पाटलीपुत्रा, जहानाबाद, काराकाट, बक्सर, सासाराम, आरा, और नालंदा हैं।
इन जगहों से जो प्रत्याशी मजबूत दावा ठोक रहे है, वे हैं…

लोकसभा सीट       UPA                NDA

पटना साहिब   शत्रुघ्न सिन्हा         रविशंकर प्रसाद

पाटलीपुत्रा       मीसा भारती          रामकृपाल यादव

बक्सर           जगदानन्द सिंह       अश्विनी चौबे

सासाराम        मीरा कुमार            छेदी पासवान

जहानाबाद       सुरेंद्र यादव           चंदेश्वर चंद्रवंशी

आरा             राजू यादव (माले)    आरके सिंह

काराकाट        उपेंद्र कुशवाहा         महाबली सिंह

नालंदा         अशोक कुमार आजाद   कौशलेंद्र यादव

बिहार को छोड़कर देश के बचे बाकी सात राज्यों में 51 सीटों पर भी 19 को मतदान होगा।
राज्य             सीटों की संख्या

पंजाब –              13

उत्तर प्रदेश –         13

पश्चिम बंगाल –      09

मध्य प्रदेश –        08

हिमाचल प्रदेश –    04

झारखंड –           03

चंडीगढ़ –           01

सुचित कुमार

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here