चंडीगढ़ विवि MMS कांड में आरोपी लड़की के 12 गंदे वीडियो मिले, ब्लैकमेल कर बनवाये गए कई Girls के वीडियो

0

नयी दिल्ली: पंजाब की प्रतिष्ठित चंडीगढ़ विश्वविद्यालय – कांड में पुलिस ने गिरफ्तार किये गए आरोपी लड़की के फोन से उसके 12 न्यूड वीडियो रिकवर किये हैं। लड़की के लैपटॉप की भी फोरेंसिक जांच की जा रही है। जांच में यह बात सामने आई है कि इन्हीं गंदे वीडियोज के बूते लड़की का ब्यॉयफ्रेंड उसे ब्लैकमेल कर विवि हॉस्टल की अन्य लड़कियों के नहाने के दौरान हिडेन कैमरे से अश्लील वीडियोज बनवाता था।

मुंबई, गुजरात, दिल्ली में सक्रिय है नेटवर्क

पुलिस के अनुसार आरोपी छात्रा को उसका ब्वॉयफ्रेंड सन्नी मेहता और रंकज वर्मा ब्लैकमेल कर रहे थे। उसका वीडियो वायरल करने की धमकी देकर दूसरी छात्राओं के अश्लील वीडियो मंगवाते थे। जांच में यह भी सामने आया कि ये दोनों ब्लैकमेलर अपने फोन से दिल्ली, मुंबई और गुजरात में अपने नेटवर्क से लगातार कॉन्टैक्ट में थे।

swatva

चौथे शख्स को तलाश रही पंजाब पुलिस

फिलहाल पुलिस ने छात्रा और उसके दो दोस्तों को 7 दिनों की रिमांड पर लिया है। इस मामले में चौथे शख्स मोहित को भी पुलिस तलाश रही है। इस मोहित से ही छात्रा लगातार चैट कर रही थी जिसमें वह उससे अपने गंदे वीडियो डिलीट करने की गुहार लगा रही थी। इधर जिन अन्य लड़कियों के वीडियोज बनाये गए उन्हें अब भी इन्हें वायरल करने की धमकी मिल रही है।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here