राजद के नए पदाधिकारियों की लिस्ट जारी, यहां देखें    

0

राजद ने पार्टी की नई कमेटी का गठन कर लिया है। तेजस्वी यादव की अध्यक्षता में नई कमेटी के पदाधिकारियों की बैठक राबड़ी आवास पर होने के बाद प्रदेश अध्यक्ष जगदानंद सिंह ने प्रदेश पदाधिकारियों की सूची जारी करते हुए कहा कि आगामी बिहार विधानसभा का चुनाव संविधान को बचाने के लिए लड़ा जाएगा। सिंह ने कहा कि राजद 23 फरवरी से बेरोजगारी हटाओ अभियान शुरु करने जा रही है।

चंद्रिका राय को लेकर भी रखा अपना पक्ष

चन्द्रिका राय को लेकर जगदानंद सिंह ने कहा कि किन्ही कारणों से चंद्रिका राय की नाराजगी है। खैर पार्टी से जाने वालों के साथ हमारी शुभकामनाएं है. हमारी लड़ाई सिर्फ 81 विधायकों के लिए नहीं है। वहीँ इस मसले पर बोलते हुए रघुवंश सिंह ने कहा कि आने से लाभ और जाने से नुकसान तो होता ही है।

swatva

राजद ने एकबार फिर प्रदेश प्रधान महासचिव मेहता को ही बनाया है। वहीँ तनवीर हसन, वृषण पटेल,सूर्यदेव राय , शिवचंद्र राम समेत 18 लोगों को प्रदेश उपाध्यक्ष बनाया है। तथा 107 महासचिव समेत 81 लोगों को सचिव पद की जिम्मेदारी दी गई है। सूची में देखें किसे कौन सी जिम्मेदारी दी गई है :-

मालूम हो कि नई कमेटी में जगह नहीं मिलने से नाराज राजद कार्यकर्ताओं ने कहा कि वो लोग 30 साल से पार्टी के लिए काम कर रहे हैं लेकिन पार्टी ने उनका ख्याल नहीं रखा। मधुबनी से आए राजद नेताओं ने कहा कि उन्हें पार्टी की कमेटी से हटा दिया गया है। नेताओं का आरोप है कि नई कमिटी में जदयू—बीजपी के लोगों को जगह दी जा रही और समर्पित कार्यकर्ताओं को संगठन से हटा दिया गया।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here