तालाब से मछली मारने को ले दो गुटों में रोड़ेबाजी, चौकीदार मूकदर्शक

0

नवादा : पकरीबरांवा प्रखंड क्षेत्र के नवादा-जमुई पथ पर बसे भगवानपुर गांव में कुलदीप यादव और राजो यादव के बीच वर्षो से जारी वर्चस्व की लड़ाई में जमकर रोड़ेबाजी हुई। उक्त मामले में पुलिस मूकदर्शक बनी रही।
बताया जाता है कि गांव के बाहर अवस्थित तालाब का टेण्डर मुख्यालय के ही एक मछली बिक्रेता को 25000 रुपए प्रतिवर्ष की दर से दे दिया गया था। इस राशि से गांव में सामाजिक कार्य किया जाता था जिसके लिये एक कमिटी का भी गठन हुआ था। परन्तु एक गुट उस राशि पर हावी होने लगा। जिसके कारण अन्य गांववासियों को नागवार लगने लगा। वर्तमान में उक्त तालाब का टेंडर समाप्त हो गया। इसी मामले को लेकर राजो यादव के गुट ने कुलदीप यादव के गुट से उस पैसे का हिसाब मांगा। यह बात कुलदीप यादव के गुट को चुभ गई। दोनों गुटों में बुधवार की देर शाम जमकर लाठी—डंडा व रोड़ा—पत्थर चला। जानकारी मिलते ही पकरीबरावां पुलिस मौके पर पहुंची। घटना की भयावहता को देखते हुए उक्त गांव में पुलिस बल की तैनाती कर दी गई। बाबजूद गुरुवार की सुबह 12 वर्षीय रंजन कुमार तथा 16 वर्षीय दीपक कुमार दूध लेकर बाजार जा रहा था कि दूसरे पक्ष के लोगों ने उसके हाथ से दूध का बर्तन छीनकर उसे लप्पड़-थप्पड़ कर दिया। दोनों युवक चिल्लाते हुए भागे और लोगों को घटना की जानकारी दी।
पुलिस के द्वारा तैनात चौकीदार के सामने सबकुछ घटित हुआ, लेकिन उनकी एक न चली। फिर क्या दोनों गुट के लोग एक बार पुनः भिड़ गये जिसके कारण दोनों गुटों में पुनः रोड़ेबाजी व ईंट-पत्थर प्रारम्भ हो गया। वहां काफी तनाव देखा जा रहा है। ग्रामीणों में दहशत के कारण गलियों में सन्नाटा पसर गया है। पकरीबरावां पुलिस ने गांव के विजय यादव को गिरफ्तार किया है। पुलिस अन्य अभियुक्तों की गिरफ्तारी के लिये छपेमारी कर रही है।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here