संकट की इस घड़ी में भजपा कार्यकर्ता सभी के साथ खड़े : मंत्री

0

मोतिहारी : मोतिहारी विधायक सह कला,संस्कृति एवं युवा विभाग,बिहार सरकार के मंत्री प्रमोद कुमार ने कहा कि कोरोना संकट के दौर में भाजपा कार्यकर्ता इससे निपटने के लिए सभी के साथ खड़े हैं। देशव्यापी लॉक डाउन के कारण प्रभावित होने वाले दैनिक मजदूर-कामगार परिवारों के लिए जगह-जगह भोजन की व्यवस्था करते हुए अन्य आवश्यक कार्यों में भाजपा कार्यकर्ता लगे हुए हैं। राष्ट्रीय अध्यक्ष भाजपा जगत प्रकाश नड्डा के आह्वान पर भाजपा के हजारों कार्यकर्ता मोतिहारी विधानसभा में इस अभियान को गति दे रहे हैं।

मंत्री श्री कुमार ने आत्म-सुरक्षा के मद्देनजर इस अभियान में लगे मोतिहारी विधानसभा के भाजपा कार्यकर्ताओं के माध्यम से विधानसभा अंतर्गत बूथ कमिटी के सभी सदस्यों और पदाधिकारियों के लिए पांच हजार थ्री लेयर मास्क और दस हजार साबुन उपलब्ध कराया है। आज भाजपा नगर कार्यालय से जिलाध्यक्ष भाजपा प्रकाश आस्थाना, जिला महामंत्री डॉ लालबाबू प्रसाद ने नगर अध्यक्ष उत्तरी मंडल योगेन्द्र प्रसाद के सहयोग से उक्त सामग्रियों को मंडल अध्यक्षों को सुपुर्द किया। यह जानकारी भाजपा केे जिला मीडिया प्रभारी गुलरेज शहजाद ने दी।

swatva

राजन दत्त द्विवेदी

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here