बाढ़ विधानसभा सीट पर राजद जिलाध्यक्ष की दावेदारी पड़ रही सब पर भारी

0
पार्टी कार्यालय में मीडिया कर्मियों से बात करते हुए बाढ़ राजद जिलाध्यक्ष महेश प्रसाद सिंह

बाढ़ : विधानसभा चुनाव जैसे जैसे नजदीक आ रहा है चुनावी सरगर्मी तेज़ हो रही है, उम्मीदवार चुनाव लड़ने के लिए अपनी-अपनी दावेदारी पेश करने लगे हैं। अपना वायोडाटा के केंद्रीय एवं प्रदेश नेतृत्व तक पहुंचाने लगे है, पर क्षेत्रीय मतदाताओं को स्वच्छ व ईमानदार छवि के लोगों को टिकट मिलने की टकटकी लगी हुई है। इसी कड़ी में बाढ़ विधान सभा की जनता भी इस बार स्वच्छ व ईमानदार छवि वाले उम्मीदवार को जीतने का मन बना लिया है। राजनीतिक हलकों में इस बात की चर्चा जोरों पर है कि राजद के जिलाअध्यक्ष महेश सिंह को बाढ़ विधानसभा क्षेत्र से राजद उम्मीदवार बन सकता है। सूत्रों के हवाले से मिली जानकारी के अनुसार महेश सिंह बाढ़ विधानसभा क्षेत्र में दशकों से चर्चित है।

राजपूत जातियों में उनकी अच्छी पैठ है। पार्टी उनकी उम्मीदवारी पर गहन मंथन कर रही है।राजद इस बार बाढ़ विधानसभा की सीट एनडीए गठबंधन से किसी भी सूरत में हासिल करने की रणनीति बना रहा है। महेश सिंह बाढ़ विधानसभा की सीट राजद की झोली में डाल सकते हैं। राजद जिलाध्यक्ष महेश प्रसाद सिंह इंजिनयरिंग के छात्र रहे बड़े किसान व कई पदों को सुशोभित कर चूके हैं। राजद जिलाध्यक्ष श्रीसिंह के पिता स्व० हृदय नारायण सिंह कई बार धनावां-मोबारकपुर पंचायत के मुखिया रहे हैं और वे भी स्वच्छ व ईमानदार छवि के कारण क्षेत्र में काफी मशहूर थे।

swatva

राजद जिलाध्यक्ष श्रीसिंह की पत्नी भी धनावां-मोबारकपुर पंचायत के मुखिया रह चुकी हैं। जद(यू)किसान प्रकोष्ठ के प्रदेश महासचिव पद को छोड़कर राजद में आये राजद जिलाध्यक्ष श्रीसिंह काफी सुखी-संपन्न होने के साथ ही व्यवहार कुशल भी हैं। उनका पूरा परिवार शिक्षित है, राजद जिलाध्यक्ष श्रीसिंह एक अच्छे एवं बड़े किसान की श्रेणी में आते हैं। इन्ही सब कारणों से बाढ़ विधान सभा क्षेत्र के हर जाति-समुदाय में काफी मजबूत पैठ रहने से क्षेत्रीय लोग उनके राजद से टिकट मिलने के प्रति आशान्वित हैं।

बाढ़ से सत्यनारायण चतुर्वेदी की रिपोर्ट

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here