राष्ट्रीय सम्मेलन में ‘पासी रत्न’ से सम्मानित हुए पड़कन चौधरी

0

नवादा : अखिल भारतीय पासी समाज, नवादा के कार्यकारी जिलाध्यक्ष पड़कन चौधरी उर्फ कृष्णा चौधरी लखनऊ में आयोजित अखिल भारतीय पासी समाज के महासम्मेलन में पासी समाज के सर्वश्रेठ सम्मान ‘पासी रत्न’ से सम्मानित किये गए हैं। इसपर जिले के पासी समाज के लोगों ने खुशी जाहिर की है।
पासी समाज के राजकिशोर महथा, विजय चौधरी ,चन्द्रिका चौधरी शिक्षक, सीताराम चौधरी, संजय चौधरी पूर्व प्रमुख, हरिश्चंद्र चौधरी, जिला पार्षद पिंकी भारती, प्रेमा चौधरी, उगिया देवी, सत्येंद्र कुमार सत्येंद्र, राजेंद्र चौधरी मुखिया ने कृष्णा चौधरी उर्फ पड़कन के कार्यों को सराहते हुए कहा कि पड़कन चौधरी समाज के सर्वश्रेठ सम्मान के हकदार थे।
नवादा के युवा मोर्चा जिलाध्यक्ष सुनील कुमार चौधरी ने कहा कि यह सम्मान प्रत्येक वर्ष लखनऊ में होने वाले राष्ट्रीय महासम्मेलन में दिया जाता है। इस सम्मान के लिए प्रत्येक राज्य से तीन-तीन लोगों का चयन किया जाता है। पासी रत्न का हकदार वही होते हैं जो समाज के हर लोगों के हित और सुख-दुख में समाज के लिए काम करें। पड़कन चौधरी ने नवादा में पासी समाज के लिए काफी संघर्ष किया है। पासी समाज के लोगों में एकजुटता और उत्थान के सार्थक प्रयास को देखते हुए बंगाल पासी समाज के अध्यक्ष ने इनके नाम के लिए प्रस्ताव भेजा था। जिसे राष्ट्रीय अध्यक्ष आरए प्रसाद ने स्वीकारते हुए सम्मान प्रदान किया। कार्यक्रम में शामिल जिले से समाज के सैकड़ों लोग के तालियों की ग़डग़डाहट के बीच उन्हें यह सम्मान दिया गया। मौके पर प्रदेश अध्यक्ष जगदीश चौधरी, कार्यकारी प्रदेश अध्यक्ष सुरेन्द्र चौधरी, युवा प्रदेश अध्यक्ष राजा चौधरी, जमुई अंचलाधिकारी विनोद चौधरी, युवा जिलाध्यक्ष सुनील चौधरी, पटवा सराय मुखिया प्रमोद चौधरी पेंटर, प्रदेश संगठन सचिव राजीव नयन चौधरी, एपीपी केके चौधरी अधिवक्ता, प्रो. सुरेन्द्र चौधरी, कौशल चौधरी, धर्मेंद्र चौधरी, शिक्षा समिति सचिव अंजली कुमारी, महिला जिलाध्यक्ष सुनीला देवी, कांग्रेस नेत्री बदामी देवी समेत सैकड़ों लोग मौजूद थे।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here