छपरा : अगामी 3 फरवरी को पटना के गांधी मैदान में होने वाली कांग्रेस की राहुल गांधी की जन आकांक्षा रैली को सफल बनाने के लिए सारण जिला कांग्रेस कमिटी की आज बैठक हुई। इसमें जिले से अधिक से अधिक भागीदारी के लिए विचार विमर्श किया गया। अध्यक्षता डॉ कामेश्वर सिंह ने की। मौके पर प्रदेश पर्यवेक्षक घनश्याम उपाध्याय ने कहा कि रैली को सफल बनाने के लिए जिले के सभी कांग्रेसजन एकजुट होकर जिले से अधिक से अधिक उपस्थिति सुनिश्चित करें। बैठक को संबोधित करते हुए पूर्व मंत्री रबीन्द्रनाथ मिश्र ने कहा कि मांझी प्रखंड से 10 बसों के 25 छोटी गाड़ियां जाएंगी। प्रदेश प्रतिनिधि नदीम अख्तर अंसारी ने कहा के वे अपने सहयोगियों के साथ एक दिन पहले ही पटना पहुंच कर सभास्थल गांधी मैदान में जिले से जाने वाले कांग्रेसजन के बैठने की व्यवस्था करेंगे ताकि जिले के सभी कांग्रेसजन एकसाथ एक स्थान पर रहें। बैठक को संबोधित करने वालों में जिला उपाध्यक्ष रमेस प्रसाद यादव केदारनाथ जिला महामंत्री सुधीर कुमार राय सिंह सुनिल कुमार सिंह जितेंद्र कुमार सिंह अजय कुमार सिंह एन पी सिंह कुन्दन योवा कांग्रेस के जिला अध्यक्ष हरिकिरश्रन, मनोज पांडे, प्रखंड अध्यक्ष तरुण तिवारी विजय मिश्र, मेहदी हसन प्रमुख हैं।