समरस भारत मंच का स्थापना दिवस मनाया गया

0

पटना : पटना के आईएमए हॉल में समरस भारत मंच का स्थापना दिवस मनाया गया। इस मौके पर दल के संस्थापक अनीश कुमार ने कहा कि वर्तमान राजनीतिक माहौल ऐसा बना दिया गया है जिसके केंद्र में आम आदमी नहीं है। अजीब तरह की राजनीति का चलन हो गया है। मुद्दे भी अजीब हैं जिसमें जातिवाद का जहर घोला जा रहा है।
अनीश कुमार ने कहा कि आम जन के मुद्दे जैसे शिक्षा, स्वाथ्य, नारी सशक्तिकरण आदि विषयों पर राजनीतिक दल ज्यादा बोलने से बचते हैं। उनकी मंशा होती है कि समाज जात और धर्म के नाम पर आपस मे लड़ता रहे। परोक्ष रूप से सामंतवादी व्यवस्था लागू की जा रही है। जबकि हमारी पार्टी का उद्देश्य है समरसता स्थापित करना और दलित की उत्थान करना।
वहीं पार्टी के अध्यक्ष राकेश ने कहा कि आज जो शिक्षा दी जा रही है वो वहुत ख़र्चीली है और आम आदमी की पहुंच से बाहर होती जा रही है। शिक्षा जैसी बुनियादी चीज़ को सब तक पहुंचना चाहिए। ये गंभीर विषय है। यहाँ आए हुए लोगों को सोचना चाहिए कि सरकार की इसके पीछे मंशा क्या है। आए दिन किसानों की आत्महत्या की खबरें मिलती रहती हैं। आज़ादी से अब तक किसानों के लिए जो नीतियां लायी गई है वो सब किसान विरोधी ही साबित हुए हैं। आज भी किसानों की हालत में कोई सुधार नहीं हुआ है। हर जात में जो जितना दबंग है सत्ता का सुख वहीं भोगता है। बाकी साधरण लोगों को सिवाय कोरे वादे और खोखले आश्वासन ही मिलता है। ऐसे माहौल में हम अपने विचारों के साथ राजनीति के मैदान में उतर रहे हैं। और हो सकता है आनेवाले लोकसभा में चुनाव भी लड़ सकते हैं
मानस दुबे

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here