प्रेम कुमार, नंदकिशोर व आरके सिन्हा ने दिया जीत का मंत्र

0

बाढ़ (पटना) : बख्तियारपुर प्रखंड के अकाश होटल के बगल में भाजपा का बूथ स्तरीय कार्यकर्ता सम्मेलन का स्थानीय विधायक रणविजय सिंह उर्फ लल्लू मुखिया के नेतृत्व में आयोजन किया गया। इसमें हजारों की संख्या में कार्यकर्ता बख्तियारपुर नगर भ्रमण करते हुए सम्मेलन स्थल पहुंचे। मुख्य अतिथि के रूप में कृषि मंत्री प्रेम कुमार, पथ निर्माण मंत्री नंदकिशोर यादव एवं राज्यसभा सांसद आरके सिन्हा शामिल हुए। सम्मेलन में भाजपा के बाढ़ जिला भाजपा अध्यक्ष डॉ सियाराम सिंह, भजपा के पूर्व जिलाध्यक्ष प्रो विंदेश्वरी प्रसाद सिंह, महिला मोर्चा की प्रदेश अध्यक्ष किरण देवी समेत पार्टी के कई स्थानीय नेता तथा कार्यकर्ता मौजूद थे। मंत्री प्रेम कुमार ने कहा इस सम्मेलन के द्वारा हम कार्यकर्ताओं को निर्देश देना चाहते हैं कि पीएम नरेंद्र मोदी द्वारा जो योजनाएं चलायी गयी हैं, उनको लोगों तक पहुंचाने और राज्य सरकार की उपलब्धियों को भी बताने का काम पार्टी कार्यकर्ताओं को करना है। हम लोग सबका साथ सबका विकास की तर्ज पर काम करते हैं। मंत्री ने यह भी कहा कि अगर किसी विपक्षी में हिम्मत है तो नरेंद्र मोदी से अलग—अलग होकर चुनाव लड़ें। यह लोग महागठबंधन नहीं डर बंधन बनाये हुए हैं। इस बार भी भाजपा की सरकार बनेगी। राज्यसभा सांसद आरके सिन्हा ने सम्मेलन को संबोंधित करते हुए कहा कि देश में सबका साथ और सबका विकास के सिध्दांतों के साथ लोकप्रिय प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने देश को एक नयी दिशा प्रदान की है। पार्टी कार्यकर्ताओं को गांव—गांव जाकर ग्रमीणों के बीच प्रधानमंत्री तथा केंद्र सरकार द्वारा लागू योजनाओं एवं उपलब्धियों को बताना चाहिए और वूथ स्तर पर पार्टी कार्यकर्ताओं को अपने संगठन को मजबूत करना चाहिए। इससे आगामी लोकसभा चुनाव में भाजपा हर लोकसभा क्षेत्र से चुनाव जीतेगी।

सत्यनारायण चतुर्वेदी

swatva

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here