पुण्यतिथि समारोह : प्रभावती ने चरखा-क्लास से महिलाओं को किया था दक्ष

0

पटना : महिला चरखा समिति में प्रभावती जी के पुण्यतिथि-समारोह का आयोजन सोमवार को किया गया। मुख्य अतिथि के रूप में महात्मा गांधी हिंदी अंतर्राष्ट्रीय विश्वविद्यालय, वर्धा कि स्त्री अध्ययन विभाग की विभागाध्यक्ष डॉ. सुप्रिया पाठक ने अपने व्याख्यान में कहा कि प्रभावती ने चरखा-क्लास के रूप में महिला संगठन की स्थापना की। आज वह विकसित हो कर बेसहारा महिलाओं की आजीविका और रोजगार में दक्ष बनाने का काम कर रही है। उन्होंने कहा कि वर्तमान समय में बिहार के सावर्जनिक जीवन में महिलाओं की उपस्थिति का श्रेय उनके जैसे विदुषी स्त्रियों को जाता है। पवनार आश्रम (महाराष्ट्र) की सुश्री ज्योति बहन ने कहा कि आज गांधीवादी प्रभावती जी की पुण्यतिथि का 46वां वर्ष हो रहा है। उन्होंने कहा कि प्रभावती ने अपने जीवन में जिन महान आदर्शों को जिया है, समान के नैतिक उत्थान के लिए महिला चरखा समिति के माध्यम से महिलाओं के सर्वांगीण विकास, सामाजिक आध्यात्मिक, विकास के लीड अपने जीवन में कठोर परिश्रम और श्रम साधन की जो अनूठी मिसाल पेश की है, वह प्रसंशनीय है।
महिला चरखा समिति की अध्यक्षा प्रो. तारा सिन्हा ने अध्यक्षीय व्यख्यान देते हुए कहा कि महिला चरखा समिति महिलाओं के विकास के लिए बहुविध काम कर रही है। महिला चरखा समिति की मंत्री डॉ मृदुला प्रकाश ने समिति की उपलब्धियों पर विस्तृत प्रकास डालते हुए बताया कि ‘स्वतंत्र भारत में आज भी महिलाओं को किस प्रकार अपनी सही स्वतंत्रता पाने के किए आंदोलन करनी पड़ रही हैं। उन्होंने इस पर गहरी चिंता व्यक्त की। स्त्रियों को आज भी अपने अस्तित्व के लिए पारिवारिक, सामाजिक,आर्थिक, राजनीतिक आदि सभी क्षेत्रों में संघर्ष करना पड़ रहा है। गर्भ से लेकर मृत्यु पर्यन्त उन्हें अपनी ही रक्षा के लिए आंदोलन करना पड़ रहा है।
सभा में विजय प्रकाश, डॉ. शिववंश पांडेय, डॉ मधु वर्मा, उमा सिन्हा, डॉ किरणनाथ, मुकेश, सुधीर आराधना, उपमा, रेनुश्री, पूनम आदि छात्र -छात्राएं मौजूद थे।
समारोह में भाषण प्रतियोगिता का भी अयोजन हुआ, जिसमें वरीय वर्ग में दिल्ली पब्लिक स्कूल से निखिल हर्ष वर्धन को प्रथम, अभिलाष सिंह को तृतीय, किलकारी से निशा गुप्ता को द्वितीय, श्रेया कुमारी को तृतीय एवं स्कूल ऑफ क्रियेटिक लर्निंग से अनीषा को तृतीय तथा सिद्धि कुमारी को विशेष पुरस्कार दिया गया। प्रकार कनिक वर्ग में किशोर दल से साक्षी प्रिया को प्रथम, अनन्या राणा और राज आर्यन दोनों को द्वितीय तथा स्कूल ऑफ क्रियेटिव लर्निंग से प्रत्युष कुमार को तृतीय और स्वीटी कुमारी को सांत्वना पुरस्कार दिया गया। इससे पूर्व सभा का प्रारंम्भ मंगलाचरण एवं नारी जागरण गीतों से हुआ।
(वंदना कुमारी)

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here