बिहार में 53.67 फ़ीसदी हुई वोटिंग

0

पटना ; लोकसभा चुनाव के चौथे चरण में बिहार की 5 सीटों पर मतदान का समापन हो चुका है। देशभर में 6 बजे तक वोटिंग समाप्त होने के बाद 59.47 % वोट पड़े। बिहार में हालांकि वोट प्रतिशत देश के मुकाबले 53.67 फ़ीसदी ही रहा।

बेगूसराय में 55.93 %, समस्तीपुर में 53.91%, दरभंगा में 53.45%, उजियारपुर में 52.81% और मुंगेर में 52.06% मतदान हुए। कई जगहों पर छोटी-मोटी झड़प की भी खबरें आई. मुंगेर लोकसभा क्षेत्र के मोकामा विधानसभा में बूथ के पास कुछ लोग आपस में भिंड गए। बेगूसराय में इस बार वोट प्रतिशत में गिरावट आई है। बेगूसराय बिहार का हॉट सीट माना जा रहा था, ऐसे में कयास लगाया जा रहा था कि इस बार त्रिकोणीय मुकाबले का साक्षी बना बेगूसराय ज्यादा वोट करेगा।  लेकिन सारे कयास पर ब्रेक लग गया। 2014 के लोकसभा चुनाव में बेगूसराय में 60 फ़ीसदी, समस्तीपुर में 57.43 फ़ीसदी, उजियारपुर में 60.22 फ़ीसदी, दरभंगा में 55.45 फ़ीसदी, मुंगेर में 53.17 फ़ीसदी मतदान हुए थे। मुंगेर के पिपरिया इलाके में कुछ मतदाता सुरक्षा कर्मियों से भी उलझ गए लोकसभा चुनाव के चौथे चरण में बिहार की 5 सीटों पर मतदान का समापन हो चुका है। देशभर में 6 बजे तक वोटिंग समाप्त होने के बाद 59.47 % वोट पड़े। बिहार में हालांकि वोट प्रतिशत देश के मुकाबले 53.67 फ़ीसदी ही रहा।

swatva

23 मई को चुनाव परिणाम घोषित किया जायेगा। अब तक बिहार के 40 में से 19 सीटों पर चुनाव संपन्न हों चुका है। बाकी के 3 चरणों में 21 सीटों पर चुनाव बिहार में होने वाला है। कई हाई प्रोफाइल सीट का चुनाव निकल गया, और अभी कईयों के बाकी हैं। लोकतंत्र के इस महापर्व में जनता के हाथों में सिरमौर चुनने की शक्ति निहित है ।

सत्यम दुबे\ सुचित

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here