25 जुलाई : बाढ़ की मुख्य ख़बरें

0
30 जुलाई : जुलाई बाढ़ की मुख्य ख़बरें24 जुलाई : बाढ़ की मुख्य ख़बरें21 जुलाई : बाढ़ की मुख्य ख़बरें8 जुलाई : बाढ़ की मुख्य ख़बरें6 जुलाई : बाढ़ की मुख्य ख़बरें4 जुलाई : बाढ़ की मुख्य ख़बरें28 जून : बाढ़ की मुख्य ख़बरें

टाल क्षेत्र से अवैध शराब की बड़ी खेप बरामद, सात गिरफ्तार

बाढ़ : बाढ़ के टाल इलाके में अवैध शराब के बड़े खेल का खुलासा हुआ है। बाढ़ क्षेत्र में काफी बड़े पैमाने पर बंगाल, हरियाणा, पंजाब और झारखंड से शराब लाकर बेची जा रही थी। इसकी भनक मिलते ही पुलिस ने अनुमंडल के सुदूर गांव में छापेमारी कर अवैध शराब के खेल का खुलासा किया तथा सात लोगों को हिरासत में ले लिया। पुलिस अभी भी लगातार छापेमारी कर रही है।

बाढ़ थाना क्षेत्र के सिकंदरा गांव में काफी बड़े पैमाने पर अवैध शराब के भंडारण की सूचना मिलने के बाद छापेमारी की गयी।सहायक पुलिस अधीक्षक लिपि सिंह के नेतृत्व में की गयी कार्रवाई के दौरान 450 पेटी अंग्रेजी शराब बरामद किया गया है तथा सात लोगों को हिरासत में लिया गया है। छापेमारी अभी भी जारी है।

swatva

बाढ़ थाना क्षेत्र के सुदूर टाल क्षेत्र के सिकंदरा गांव में कई घरों में अंग्रेजी शराब के कार्टूनों को छिपाकर रखा गया था। हरियाणा निर्मित शराब की बड़ी खेप बरामद किया गया और सात लोगों को हिरासत में लिया गया।
हिरासत में लिये गये लोगों से पुलिस द्वारा पूछताछ की जा रही है। सहायक पुलिस अधीक्षक लिपि सिंह ने बताया कि फिलहाल तीन पिकअप वैन शराब बरामद हुआ है।इसके अलावा मसालेदार देशी शराब भी बरामद किया गया है। छापामारी में बाढ़ थाना के कई पुलिस पदाधिकारी और सशस्त्र बल शामिल थे। थानाध्यक्ष संजीत कुमार सिंह ने बताया कि छापामारी अभी चल रही है तथा छापामारी के लिये फिर से पुलिस टीम को गांव भेजा गया है।

सत्यनारायण चतुर्वेदी

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here