12 अप्रैल : बाढ़ की मुख्य ख़बरें

0
30 जुलाई : जुलाई बाढ़ की मुख्य ख़बरें24 जुलाई : बाढ़ की मुख्य ख़बरें21 जुलाई : बाढ़ की मुख्य ख़बरें8 जुलाई : बाढ़ की मुख्य ख़बरें6 जुलाई : बाढ़ की मुख्य ख़बरें4 जुलाई : बाढ़ की मुख्य ख़बरें28 जून : बाढ़ की मुख्य ख़बरें

कोंग्रेस मैदान में महागठबंधन कार्यकर्त्ताओं का सम्मेलन

बाढ़, पटना : अनुमंडल मुख्यालय स्थित ऐतिहासिक कांग्रेस मैदान में कांग्रेस  राजद, रालोसपा, हम, वीआईपी महागठबंधन के कार्यकर्त्ताओं का सम्मेलन आयोजित किया गया। इस अवसर पर मुंगेर संसदीय निर्वाचन क्षेत्र से भारतीय राष्ट्रीय कांग्रेस प्रत्याशी नीलम देवी एवं उनके पति सह मोकामा  विधायक अनंत कुमार सिंह, मुंगेर से राजद के विधायक विजय कुमार विजय, राजद के प्रदेश प्रवक्ता सह विधायक शक्ति सिंह यादव, बिहार प्रदेश कांग्रेस कमिटी के कार्यकारी अध्यक्ष डॉक्टर समीर कुमार सिंह, पूर्व सांसद ब्रह्मदेव आनंद पासवान, पटना ग्रामीण कांग्रेस अध्यक्ष सतेन्द्र बहादुर, कांग्रेस के वरिष्ठ नेता सह पूर्व विधायक जनार्दन शर्मा, राजद के पटना जिला अध्यक्ष देवमुनि सिंह यादव, बख्तियारपुर के पूर्व विधायक अनिरुद्ध यादव, हम प्रवक्ता अनामिका पासवान, सरदार गुरजीत सिंह, प्रोफेसर उमाकांत प्रसाद सिंह, सुरेन्द्र यादव, राजद नेत्री नमिता नीरज, राजद नेता राजीव कुमार चुनना, मधु सिंह सहित दर्जनों पार्टी नेताओं और कार्यकर्ताओं ने सभा को संबोधित करते हुये मुंगेर लोकसभा चुनाव में महागठबंधन के समर्थित कोंग्रेस प्रत्याशी नीलम देवी को रिकॉर्ड मतों से जिताने का संकल्प लिया और उपस्थित लोगों से भी कोंग्रेस प्रत्याशी नीलम देवी को वोट देने की अपील की। सभा की अध्यक्षता कांग्रेस के बाढ़ से पूर्व विधायक स्व० ठाकुर द्वारिकानाथ सिंह के पुत्र विजय कुमार सिंह ने की, जबकि धन्यबाद ज्ञापन मोकामा विधायक अनंत कुमार सिंह ने दिया। महागठबंधन कार्यकर्त्ता सम्मेलन में सभी दलों के कार्यकर्त्ताओं की भारी भीड़ थी। महागठबंधन के कार्यकर्ताओं ने मंच पर आसीन वरिष्ठ नेताओं तथा महागठबंधन समर्थित कोंग्रेस प्रत्याशी नीलम देवी का माला पहनाकर स्वागत किया। मोकामा के लोकप्रिय विधायक अनंत कुमार सिंह ने खुद कांग्रेस मैदान में एक-एक कार्यकर्ता से मुलाकात कर सम्मेलन में भाग लेने के लिये सबों का अभिवादन किया। महागठबंधन के सम्मेलन में युवा से लेकर बुजूर्ग कार्यकर्त्ता और समर्थक पहुंचे थे। इस दौरान विधायक अनंत कुमार सिंह बुजूर्ग कार्यकर्त्ता से मिलकर आशीर्वाद लेते दिखे। खचाखच भरे कांग्रेस मैदान में पहुंचे युवाओं में विधायक अंनत कुमार सिंह के साथ सेल्फी लेने की होड़ लग गई।

सत्यनारायण चतुर्वेदी

swatva

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here