नालंदा के दिग्विजय सिंह को मिला ‘देशरत्न सम्मान’

0

बिहारशरीफ : नालंदा के दिग्विजय सिंह को दिल्ली के कांस्टीच्यूशन क्लब ऑफ इंडिया में ‘देशरत्न केवल सच सम्मान-2018’ से सम्मानित किया गया है। शिक्षा के क्षेत्र में उनके योगदान को देखते हुए उन्हें यह सम्मान दिया गया है। ग्रामीण क्षेत्रों मे शिक्षा के प्रचार-प्रसार के लिए श्री सिंह ने विजय एजुकेशनल ट्रस्ट की स्थापना की है। उन्हें यह सामान गांधी विचार मंच के अध्यक्ष व महात्मा गांधी के हमशक्ल वापू गांधी, भाजपा के प्रवक्ता राजीव रंजन, इंटक के अध्यक्ष चंद्रप्रकाश सिंह व केवल सच के संपादक व्रजेश मिश्र के हाथों से मिला।
श्री सिंह का जन्म नालन्दा जिले के वसवन विगहा गांव में 1 मार्च 1984 को पिता श्री सिकन्दर यादव व माता कमलता देवी के घर हुआ। इनकी प्राथमिक शिक्षा बिहारशरीफ में व उच्च शिक्षा पटना और दिल्ली मे हुई। अभी वे चंडीगढ़ में रहकर आईबीएम कम्पनी में अपनी सेवा दे रहे हैं। सम्मान समारोह में बिहार के सौकड़ों अतिथियों के आलावा समाजसेवी, राजनेता, प्रशासनिक अधिकारी, चित्रकार, कलाकार, पत्रकार और कारपोरेट जगत की नामचीन हस्तियां मौजूद थी। उनकी इस उपलब्धि पर जिले के वुद्धिजीवियों ने शुभकामना दी है!

(कुमुद रंजन सिंह)

swatva

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here