महबूबा की चाहत के लिए नीरज ने चांद को छुआ, चांद पर जमीन खरीदने वाला पहला बिहारी

0

बिहार के युवक ने अपनी महबूबा की इच्छा की पूर्ति के लिए चांद पर ही प्लाॅट ले लिया। मतलब वह अपने प्यार के कारण चांद को छू लिया। यह सूबे का पहला युवक है, जिसने चांद पर जमीन लेकर अपने प्यार को हीर, रोमियो और मजनूं की तरह मिसाल पेश की। इसका नाम है-नीरज कुमार गिरि। रहने वाला है, बोधगया का। प्रारंभिक शिक्षा इसकी हुई रांची में। फिलहाल इसका धंधा है जमीन का कारोबार। उसने एक एकड़ भूमि खरीदी है।

हालांकि इसके पहले दिवगंत एक्टर सुशांत सिंह राजपूत ने भी चांद पर प्लाॅट बुक कराया था। लेकिन, उन्होंने मुंबई का पता दिया था। वहीं, नीरज ने बोधगया का पता दिया है। शाहरूख खान के बारे में तो सब जानते ही हैं।

swatva

बकौल नीरज प्लाॅट खरीदने की प्रक्रिया इतनी जटिल है कि आॅनलाईन फार्म भरते और उसका जवाब देते करीब दो साल का समय निकल गया। इसकी बुकिंग लुना इंटरनेशनल सोसायटी से होती है। दूसरी ओर, कुछ विशेषज्ञों का कहना है कि इंटरनेशनल कोर्ट ने चांद के संसाधनों के निजी उपयोग पर रोक लगा दी है। बावजूद लोग खरीद रहे हैं।
बहरहाल, नीरज ने अपने जन्मदिन के अवसर पर वह जमीन खरीदी। बुकिंग का विधिवत कागजात व प्लाॅट का चित्र उन्हें भेज दिया गया है। अब वे अपनी मासूका को सप्रेम भेंट कर दुनिया के दीवानों की सूची में अपना नाम दर्ज करा लेंगे।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here