मारपीट की विभिन्न घटनाओं में कई घायल, जांच में जुटी पुलिस

0

छपरा : सारण जिलांतर्गत कोपा थाना क्षेत्र के देवरिया गांव में आपसी विवाद के कारण मां—बेटे को पीट—पीटकर घायल कर देने का मामला सामने आया है। दोनों का इलाज छपरा सदर अस्पताल में चल रहा है। बताते चलें कि राज नारायण सिंह की पत्नी सुनीता देवी एवं पुत्र विकास कुमार को कुछ लोगों ने पीटकर जख्मी कर दिया। प्राथमिकी में 10 लोगों को अभियुक्त बनाया गया है। मारपीट का कारण भूमि विवाद बताया जाता है। जबकि डोरीगंज थाना क्षेत्र के महारानी गांव में खेत में शौच करने के विवाद को लेकर अनिल राय तथा उनकी पत्नी प्रतिभा देवी को गांव के कुछ लोगों ने मिलकर पिटाई कर दी जिसमें 9 लोगों के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज कराई गई। वहीं बड़हरा थाना क्षेत्र के तेजपुरवा गांव में रास्ते के विवाद को लेकर दो महिलाओं समेत चार लोगों को हथियार से हमला कर गंभीर रूप से घायल कर दिया गया। घायलों का इलाज छपरा सदर अस्पताल में चल रहा है।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here