जिलाधिकारी ने जन समाधान रथ को दिखाई हरी झंडी

0

गया : गया में बिहार लोक शिकायत निवारण अधिकार अधिनियम 2015 का व्यापक प्रचार प्रसार करने हेतु जिले के सभी 332 पंचायतों के लिए जिलाधिकारी अभिषेक सिंह द्वारा आज जन समाधान रथ को हरी झंडी दिखा कर रवाना किया गया। जन समाधान रथ में लगे एलईडी स्क्रीन पर लोक शिकायत निवारण अधिनियम के अंतर्गत शिकायतों/अपील दर्ज करने के तरीके और स्थल, अनुमण्डलीय लोक शिकायत निवारण कार्यालय एवं जिला लोक शिकायत निवारण कार्यालय की जानकारी के साथ—साथ अनुमण्डलीय लोक शिकायत निवारण पदाधिकारियों/जिला लोक शिकायत निवारण पदाधिकारी तथा जिले के अपीलकर्ताओं के सुखद अनुभव को वृत्तचित्र द्वारा दिखाया जाएगा। इस रथ का मुख्य उद्देश्य दूरस्थ ग्रामीण क्षेत्र के लोगों के बीच इस अधिनियम के अंतर्गत अधिक से अधिक लाभ उठाने हेतु जागरूक करना है। अब किसी भी प्रकार की शिकायत के लिए इधर उधर भटकने से बेहतर है कि लोक शिकायत निवारण कार्यालय जाएं। शिकायत का निपटारा ससमय 60 दिनों के अंदर किया जाएगा। इस अवसर पर जिला लोक शिकायत पदाधिकारी श्री नरेश झा एवं अन्य पदाधिकारी उपस्थित थे।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here