घर—घर जाकर सरकार की उपलब्धियां गिनाएंगी महिला मोर्चा की बहनें

0

छपरा : भारत के प्रधानमंत्री नरेंद्र भाई मोदी ने महिलाओं को जो सम्मान दिया है वह आज तक किसी सरकार ने नहीं दिया था। उक्त बातें आज छपरा विधानसभा के रामनगर स्थित मोना जटही गाछी में महिला कार्यकर्ताओं के साथ बैठक में सारण भाजपा महिला मोर्चा की अध्यक्ष अनु सिंह ने कही। आज महिला कार्यकर्ताओं को संबोधित करते हुए जिलाध्यक्ष अनू सिंह ने कहा कि नरेंद्र मोदी द्वारा जो भी योजनाएं चलाई गई हैं उन को जन-जन तक पहुंचाने के लिए महिला मोर्चा की सभी कार्यकर्ता तैयार हैं। साथ ही अनु सिंह ने कहा कि प्रदेश नेतृत्व द्वारा निर्देशित है कि महिला मित्रों की टोली बनाकर घर घर तक संपर्क करना है। केंद्र की भाजपा सरकार ने जो भी योजनाएं चलाई हैं उनको जन-जन तक पहुंचाना है। जैसे उज्जवला योजना, सुरक्षित मातृत्व योजना, प्रधानमंत्री आवास योजना, पंडित दीनदयाल उपाध्याय बीमा सहायता योजना और सारी योजनाओं को जन-जन तक पहुंचाना है। यही नहीं, इनका समुचित लाभ महिला मित्रों को दिलवाना है। बैठक के दौरान वहां के समाजसेवी रीता देवी के द्वारा उज्जवला की चाय सभी महिला मित्रों को पिलाई गई। आज की इस बैठक में मुख्य रूप से रिता गुप्ता, मंजू देवी, रेखा देवी ,चंदा देवी, मुन्नी देवी, रीना देवी ,सुनीता देवी, सोनी देवी, प्रभावती देवी, लीलावती देवी, आरती देवी सहित सैकड़ों महिलाएं उपस्थित थी। यह सारी जानकारी महिला मोर्चा की मीडिया प्रभारी नेहा यादव ने दी।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here