सिलेंडर फटने से 8 घायल, लाखों की संपत्ति राख

0

छपरा : सारण जिलांतर्गत गरखा थाना क्षेत्र के बंगाली गांव में शनिवार को भोजन बनाने के क्रम में गैस रिसाव के कारण अचानक सिलेंडर फट गया। इससे वहां भीषण आग लग गई जिसमें 8 लोग झुलस गए। सभी घायलों को तत्काल अस्पताल में भर्ती कराया गया। आग से लाखों की संपत्ति जलकर राख हो गई। घटना के बाद स्थानीय लोगों के सहयोग से आग पर काबू पाया गया। घायलों का निजी अस्पताल में उपचार कराया जा रहा है।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here