छपरा : सारण शहर के नगर पालिका चौक पर स्थापित राजेंद्र बाबू की प्रतिमा पर राजेंद्र ट्रस्ट द्वारा उनके जन्मदिन के अवसर पर झंडोतोलन किया गया। राष्ट्रगान के बाद उनके चित्र पर पुष्पांजलि अर्पित की गई तथा उनको याद किया गया। इस अवसर पर सारण प्रमंडल के डीआईजी तथा पुलिस अधीक्षक सहित जिले के तमाम नेता जिसमें मुख्य रूप से कांग्रेस के जिला अध्यक्ष कामेश्वर सिंह, राजद के जिलाध्यक्ष, राष्ट्रीय लोक समता पार्टी के जिला अध्यक्ष अशोक कुशवाहा, शिक्षक संघ के नेता सरर्मेंद्र सिंह, चंद्रमा सिंह व अन्य गणमान्य लोगों ने पुष्पांजलि अर्पित कर जयंती मनाई। जन्मदिन के अवसर पर विधि मंडल में स्थापित राजेंद्र बाबू की प्रतिमा पर भी तमाम वकीलों ने पुष्पांजलि अर्पित कर जन्म जयंती मनाई जिसमें प्रकाश रंजन, कृष्ण कुमार, मानस सिंह, बलराम पांडे व अन्य अधिवक्ताओं ने भाग लिया।