8 अगस्त: बक्सर की मुख्य खबरें

बक्सर की मुख्य ख़बरें

चेतावनी से ऊपर बह रही गंगा, घाटों पर लगी धारा 144, नौका परिचालन पर रोक

बक्सर में गंगा का बढ़ा जलस्तर

बक्सर : गंगा का जलस्तर जिले में चेतावनी सीमा को पार कर गया है। शुक्रवार की दोपहर तक जलस्तर 59.47 मीटर आंका गया, जो खतरे के निशान से अब सिर्फ 65 सेंटीमीटर दूर है। इसके कारण गंगा से लगी सहायक नदियों कर्मनाशा, ठोरा पर दबाव बढ़ गया है। चौसा के पास बनारपुर गांव में बाढ़ का पानी प्रवेश कर गया है। केन्द्रीय जल आयोग के सहायक अभियंता मोहम्मद अजीम ने बताया प्रति घंटे 3 सेंटीमीटर की रफ्तार से पानी बढ़ रहा है। हालांकि चौबीस घंटे पहले इसकी रफ्तार धीमी थी। लेकिन, गुरुवार की रात से इसमें इजाफा देखा जा रहा है। वहीं सदर एसडीओ केके उपाध्याय ने पूछने पर बताया कि गंगा घाटों पर धारा 144 लगा दी गई है। स्नान और नौका परिचालन बंद करने का आदेश दिया गया है। प्रशासन ने राहत व बचाव कार्य के लिए आवश्यक तैयारी की है। जरुरत पड़ी तो प्रभावित गांव के लोगों को उचित स्थान पर भेजा जाएगा। हालांकि ऐसी स्थिति तब पैदा होती है, जब खतरे के निशान को पानी का स्तर पार कर जाए।

खंभे से टकराई बाइक, दो युवकों की मौत

रिश्तेदार के यहां लौट रहे थे अपने गांव

swatva


बक्सर : दो युवकों की दर्दनाक मौत बाइक दुर्घटना कारण हो गई। उनकी पहचान रीतेश रौशन (34) पुत्र काशी राम व रवि रंजन कुमार (21) पुत्र अनिल कुमार राम, दोनों ग्राम लक्ष्मीपुर, थाना मुफस्सिल के रुप में हुई है। हादसा राजपुर थाना क्षेत्र के ईशापुर-परसथुआ रोड में सौरी गांव के समीप हुई। रविवार को तड़के सुबह जब गांव के लोग अपना काम निपटाने निकले तो उन्होंने यह नजारा देखा।

स्थानीय लोगों ने राजपुर पुलिस को सूचना दी। मौके पर पहुंची पुलिस की तफ्तीश में दोनों युवकों की पहचान हुई। सूत्रों के अनुसार वे अपनी बुआ के गांव बहुआरा से वापस लौट रहे थे, तभी सौरी पुल के समीप बाइक उछल कर खंभे से जा टकराई। टक्कर इतनी जोरदार थी कि खंभा टूट गया। दोनों युवक सड़क किनारे पानी भरा चाट में जा गिरे। रात के वक्त कोई था नहीं जो उन्हें बचाता। सुबह जब तक लोगों की नजर पड़ी, तब तक दो युवक सदा के लिए आंखे बंद कर चुके थे। पूछने पर थानाध्यक्ष शाहकार खान ने बताया कि परिजन पहुंच गए हैं। उनके साथ शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here