बाइक सवार नाबालिग की हादसे में मौत

0

नवादा : नवादा में राजमार्ग संख्या 82 पर नारदीगंज थाना क्षेत्र के नारदीगंज-राजगीर पथ पर हुई एक पथ दुर्घटना में मोटरसाइकिल सवार युवक की मौत घटना स्थल पर हो गयी। मृतक की पहचान अकबरपुर थाना क्षेत्र के बलिया बुजुर्ग निवासी 15 वर्षीय अजीत कुमार के रूप में की गयी है। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के बाद परिजनों को सौंपा है।
बताया जाता है कि अकबरपुर प्रखंड क्षेत्र के बलिया बुजुर्ग निवासी संजय सिंह का पुत्र मृतक अजीत कुमार पिकनिक मनाने मोटरसाइकिल से राजगीर जा रहा था। फल्डू गांव के पास राजगीर की ओर से आ रही यात्री बस ने बाइक को सीधी टक्कर मार दी जिससे उसकी मौत घटनास्थल पर हो गयी। मृतक अपने पिता का एकलौता पुत्र था। अपने पीछे मां-पिता के अलावा दो बहनें छोङ गया है।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here