आंगनबाड़ी सेविकाओं ने नगरपालिका चौक किया जाम

0

छपरा : बिहार राज्य आंगनबाड़ी कर्मचारी यूनियन की जिला इकाई ने अपनी हड़ताल के 35 वें दिन आज छपरा में नगरपालिका चौक पर 15 सूत्री मांगों को लेकर प्रदर्शन करते हुए चक्का जाम कर दिया। बताया जाता है कि राज्य सरकार द्वारा वार्ता के लिए बुलाकर कोई सकारात्मक पहल नहीं करने से नाराज सेविका सहायिका कार्यकर्ताओं ने सरकार विरोधी नारे लगाते हुए शहर के शिशु पार्क से जुलूस निकाल कर नगरपालिका चौक जाम कर दिया। इस दौरान कार्यकर्ताओं ने झंडे और झाड़ू के साथ अपनी मांगों को लेकर प्रदर्शन किया। प्रदर्शन का नेतृत्व जिला अध्यक्ष पुष्पा मिश्रा, हेमंती देवी, लक्ष्मीना देवी, शांति देवी, मनु प्रिया, दया देवी, कंचन कुमारी, हिना तरन्नुम, गीता देवी, नीलिमा पांडे, शशि सिंह, सुनीता श्रीवास्तव, शोभा कुमारी, अनिता चौबे, आशा देवी आदि ने किया। इस दौरान परियोजना अध्यक्ष और सचिव के अलावा जिले के हजारों सेविका—सहायिकाएं मौजूद थी।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here