आशा कार्यकर्ताओं का भारी हंगामा, सीएस ने भेजी सरकार को रिपोर्ट

0

छपरा : आशा कार्यकर्ताओं ने बिहार राज्य आशा कार्यकर्ता संघ तथा आशा संयुक्त संघर्ष मंच के आह्वान पर अपनी हड़ताल के 22वें दिन आज सदर अस्पताल परिसर में ओपीडी, टीकाकरण, इमरजेंसी, प्रसूति आदि सभी विभागों को बंद करवा दिया। जिले के सभी प्रखंडों से हजारों की संख्या में आशा कार्यकर्ताएं जुटी थीं। इसके बाद भगवान बाजार थाना क्षेत्र के दरोगा राय चौक पर चक्का जाम कर सड़क के बीचोबीच बैठ गई। सैकड़ों की संख्या में पहुंचे पुलिस बलों के आश्वासन व मशक्कत के बाद जाम को छुड़ाया गया। इसके बाद कार्यकर्ताओं ने सीएस कार्यालय का घेराव कर दिया। घेराव के बाद सीएस ने आशा कार्यकर्ताओं की सभी मांगों को मांगते हुए सरकार को रिपोर्ट किया कि जिले के सभी स्वास्थ्य सेवाएं आशा कार्यकर्ताओं के कारण प्रभावित हो गई हैं। वहीं इस कार्यक्रम में मुख्य रूप से जिला मंत्री कुमारी कांति सिंह, प्रदेश उपाध्यक्ष संजय श्रीवास्तव प्रमंडलीय मंत्री उपेंद्र पांडे अ उषा देवी मन मन देवी शांति देवी सुनीता देवी गीता देवी शोभा देवी रिंकी देवी माया देवी मंजू देवी बैजंती देवी सुनीता देवी सीता देवी रेखा कुमारी उषा देवी ममता देवी गंगा देवी लालवती देवी नयनतारा देवी मंजू सिंह सीता देवी सहित हजारों की संख्या में आशा कार्यकर्ताओं ने उपस्थित होकर धरना प्रदर्शन कर सड़क जाम की।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here