8 मार्च : सिवान की मुख्य ख़बरें

0
30 सितंबर : सिवान की मुख्य ख़बरें

राष्ट्रीय सेवा योजना के स्वयंसेवकों ने मनाया महिला दिवस

सिवान : मजहरूल हक डिग्री कॉलेज में राष्ट्रीय सेवा योजना के स्वयंसेवकों द्वारा अंतरराष्ट्रीय महिला दिवस मनाया गया। कार्यक्रम का उद्घाटन राष्ट्रीय सेवा योजना के कार्यक्रम अधिकारी प्रोफेसर अवधेश शर्मा और विनय कुमार सिंह ने संयुक्त रूप से स्वामी विवेकानंद के तैल चित्र पर माल्यार्पण कर किया।

इस अवसर पर प्रोफेसर अवधेश शर्मा ने स्वयंसेवक छात्र छात्राओं को संबोधित करते हुए कहा कि महिलाएं किसी भी मामले में पुरुषों से कम नहीं है अगर कमी है तो आत्मविश्वास की। इतिहास गवाह है कि समाज में, परिवार में या देश में कोई संकट आया है तो महिलाएं भी पुरुषों के साथ कदम पर कदम मिलाकर संकट में खड़ी हुई है। देश के गुलामी की जंजीर तोड़ने की बात हो या समाज में फैली कुरीतियों की बात हो सभी जगह महिलाएं पुरुषों के साथ खड़ी रही हैं।

swatva

आज भी देश की तरक्की और विकास में महिलाओं की भूमिका अहम है। चांद पर जाने की बात हो या सीमा पर सुरक्षा की बात हो या हवाई जहाज या फिर रेलगाड़ी चलाने की बात हो या जज की कुर्सी पर बैठकर न्याय करने की बात हो या फिर सदन में बैठकर कानून बनाने की बात हो कहीं भी अब महिलाएं पीछे नहीं है। अगर जरूरत है तो उनके आत्मविश्वास और आत्मबल को जगाने और बढ़ाने  की। मौके पर विनय कुमार सिंह ने कहा कि सतयुग हो या द्वापर युग हो सभी युगों में महिलाएं पूजनीय रही हैं। और शक्तिशाली रही हैं। बीच का दौर था जिसमें पुरुषों द्वारा अपने स्वार्थ में कुछ नए-नए कुरीतियां थोप दिए गए किंतु फिर आधुनिक युग में महिलाएं सशक्त हो रही हैं।

स्वंय सेवक छात्रा सोनू शर्मा, सपना पांडे, रूमाना खातून, अलका कुमारी, प्रीति कुमारी, धनंजय कुमार और प्रीति कुमारी ने महिला सशक्तिकरण पर दिए गए अपने व्याख्यान से महिला जागरूकता का संदेश दिया। छात्र धनंजय कुमार, छात्रा पारुल कुमारी, चंदा कुमारी, आशा किमरी, मुस्कान कुमारी, अंशु कुमारी, मनीष कुमारी सहित अन्य सभी छात्र छात्राये कार्यक्रम में उपस्थित थे। मंच का संचालन प्रिंस कुमार ने किया जिसने महिला सशक्तिकरण पर शेरो शायरी से सबका मन गदगद कर दिया।

डॉ विजय कुमार पाण्डेय

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here