7 अगस्त : सिवान की मुख्य ख़बरें

0
30 सितंबर : सिवान की मुख्य ख़बरें

मजहरूल हक डिग्री कॉलेज में वन विभाग ने किया पौधरोपण

सिवान : पर्यावरण वन एवं जलवायु परिवर्तन विभाग द्वारा सातवां वन महोत्सव का आयोजन मजहरुल हक डिग्री कॉलेज तरवारा सिवान के परिसर में किया गया। इस मौके पर महाराजगंज के वन क्षेत्राधिकारी अजय कुमार सिंह, फॉरेस्टर अभय सिंह, महाविद्यालय के प्राचार्य सुबोध कुमार, एनएसएस कार्यक्रम पदाधिकारी प्रोफेसर अवधेश शर्मा, एवं हिंदी विभागाध्यक्ष प्रोफेसर अमरनाथ सिंह ने संयुक्त रूप से पौधारोपण कर कार्यक्रम प्रारंभ किया। तत्पश्चात वन कर्मी, एनएसएस के स्वयंसेवक प्रिंस कुमार, रूपेश कुमार, धनंजय कुमार, सोनू शर्मा, शुभम पाठक, शालू कुमारी एवं नेहा कुमारीएवं कॉलेज के अन्य छात्र-छात्राओं ने पौधारोपण किया। कॉलेज परिसर में महोगनी, सफेदा, गुलमोहर, जामुन एवं शिरीष के पौधे लगाए गए। कॉलेज परिसर में लगभग 50 की संख्या में पौधे लगाए गए। इस मौके पर प्राचार्य सुबोध कुमार ने कहा कि पौधरोपण करना दुनिया का सबसे पूण्य कार्य है। पौधा से जीवन मिलता है और जीवन केलिए शुद्ध हवा, पानी एवं वातावरण मिलता है। हम एक क्षण भी जिंदा है तो पौधे के कारण है। क्योंकि शुद्ध ऑक्सीजन पौधा से ही प्राप्त होता है। इसलिए प्रत्येक आदमी को पौधा लगाना चाहिए। मौके पर कॉलेज कर्मी विनय कुमार सिंह, कामता सिंह सहित सभी कर्मी उपस्थित थे।

अवधेश शर्मा  

swatva

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here