7 अगस्त : बक्सर की मुख्य ख़बरें

0
बक्सर की मुख्य ख़बरें

वार्ड को धोखे में रख मुंशी ने उड़ाए 1. 20 लाख, गिरफ्तार

बक्सर : इटाढ़ी प्रखंड के हरपुर-जयपुर पंचायत अंतर्गत गोपालपुर वार्ड सदस्य से 1.20 लाख रुपए की धोखाधड़ी करने का मामला प्रकाश में आया है। मिली जानकारी के अनुसार मुंसी का काम कर रहे जगदम्बा सेठ ने गोपालपुर वार्ड सदस्य सदस्य राजेन्द्र साह से नाली के निर्माण मामले में दो चेक लिए और 1.20 लाख रुपए निकाल लिए।

सनसनी: सड़क पर पत्नी का काट दिया गर्दन, मौके पर हुई मौत

swatva

वार्ड सदस्य ने काम से अधिक राशि की निकासी पर स्थानीय थाने में इसकी शिकायत दर्ज कराई। शिकायत पर थानाध्यक्ष ने कार्रवाई करते हुए आरोपी जगदम्बा सेठ को गिरफ्तार कर लिया है।

खनन विभाग ने ओवरलोड बालू लदे ग्यारह ट्रक को किया जब्त

बक्सर : ओवरलोड बालू लदे ट्रक अक्सर यादव मोड़ के रास्ते यूपी की सीमा में दाखिल होते हैं। पर शुक्रवार को खनन विभाग नींद खुली और कार्रवाई करते हुए ग्यारह ओवर लोडेड ट्रक को जब्त कर लिया।

इस संबंध में सूत्रों ने बताया खनन अधिकारी धर्मवीर कुमार के निर्देश पर उनके कार्यालय के कर्मी भी वहां पहुंचे। सबकी जब्ती सूची बनाई गयी। उनके खिलाफ कानूनी कार्रवाई की प्रकिया चली। जुर्माना कितना हुआ, इसकी पूरी जानकारी नहीं मिल सकी है। लेकिन, आज शुक्रवार को हुई इस कार्रवाई के बाद बालू का अवैध कारोबार करने वालों के होश उड़े हैं। क्योंकि बिहार में जुलाई से ही बालू की निकासी बंद है। बावजूद इसके इतने बड़े पैमान पर इसकी ढुलाई। अपने आप में एक सवाल है।

जिले में कोरोना संक्रमण के मिले 73 नए मामले

बक्सर : शुक्रवार को जिले में कुल 73 नए पॉजिटिव केस सामने आए हैं। इसके साथ ही जिले में कुल कोरोना संक्रमित लोगों की संख्या 1815 हो गई है। ताजा जानकारी के अनुसार कुल सक्रिय रोगियों की संख्या 646 एवं ठीक होने वालों की संख्या 872 है। अर्थात पिछले चौबीस घंटे के दौरान 60 लोग स्वस्थ हुए हैं। जबकि सक्रिय रोगियों की संख्या 592 से बढ़कर 646 हो गई है।आज की सूची पर नजर डाले तो बक्सर शहर में खास इजाफा नहीं हुआ है। लेकिन, बक्सर सदर प्रखंड को मिलाकर कुल 16 नए केस सामने आए हैं। वहीं डुमरांव अनुमंडल के सिमरी प्रखंड में कुल 14 मामले नए आए हैं। इनमें बलिहार गांव में ज्यादा मरीज मिले हैं। इसी तरह चौसा, राजपुर, ब्रह्मपुर, नावानगर, केसठ में भी नए संक्रमितों की पहचान हुई है।संक्रमण सामुदायिक रुप में न फैले। इसके लिए तमाम इंतजाम हो रहे हैं। पदाधिकारी गांव-गांव घूम रहे हैं। मुहल्लों को बैरिकेडिंग किया जा रहा है। लेकिन, यह सारे प्रयास तभी सफल होंगे। जब लोग स्वयं नियमों का पालन करेंगे। यह बात अब किसी से छीपी नहीं रही कि खतरा हर जगह मौजूद है।

लॉकडाउन उल्लंघन के मामले में सात दुकानदारों पर प्राथमिकी

बक्सर : लॉकडाउन के दौरान फल व राशन, दूध आदि की दुकानें खुलनी हैं। उनके लिए समय का निर्धारण किया गया है। सुबह सात से 11 बजे एवं शाम 4 से शाम 7 बजे तक। लेकिन, शुक्रवार को इसका उल्लंघन करते कुछ दुकानदार पाए गए। हुआ कुछ यूं कि बैठक के बाद दोपहर में डीएम, एसपी व एसडीएम कंटेनमेंट जोन का जायजा लेने निकले। मेन रोड होते डीएम व अन्य अधिकारी गोलंबर तक गए।

वहां से ज्योति चौके होते आगे निकल गए। उनके साथ गए एसडीएम अपने कार्यालय की तरफ गए। मुनीम चौक के पास उन्हें फल की दुकानें खुली मिली। वहां छह लोग इसके दोषी पाए गए। अकबर अली, नुर अहमद, राहुल वर्मा, पप्पू अली, विक्की अब्दुल्ला इन सभी के खिलाफ नगर थाने में प्राथमिकी दर्ज करायी गई है। वहीं इटाढ़ी रेलवे गुमटी के पास ग्यारह नंबर लक के चांदनी चौक पर सरल सिंह की दुकान खुली मिली। उनके खिलाफ भी मुफस्सिल थाने में प्राथमिकी दर्ज की गई है। यह जानकारी एसडीएम केके उपाध्याय के हवाले से प्राप्त हुई।

रंगदारी वसूलते युवक को पुलिस ने किया गिरफ़्तार

बक्सर: रंगदारी वसूलने के मामले में राजपुर पुलिस ने एक युवक को गिरफ्तार किया है। जानकारी देते हुए थाना प्रभारी रंजीत सिन्हा सिन्हा ने बताया कि बक्सर कोचस मुख्य मार्ग पर कोचाड़ी के पास उसी गाँव के पप्पू राय अपने पांच-छह साथियों के साथ सड़क मरम्मत के नाम पर आने जाने वाले वाहनों से वसूली कर रहा था।

वसूली की सूचना पर पुलिस ने चौकीदार भेज उन्हें हिदायत दी पर अगले दिन भी वे नहीं माने। जबरन वसूली करने लगे जिसकी भनक पुलिस को लगी। मौके पर पहुँच पुलिस ने युवक को गिरफ्तार कर लिया। पर मौके का फायदा उठा अन्य भाग निकले।

चंद्रकेतु पांडेय

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here