5 को नामांकन करेंगे गोपाल जी, शिवराज, गिरिराज रहेंगे मौजूद

0

दरभंगा : प्रदेश उपाध्यक्ष सह लोकसभा के राजग प्रत्याशी गोपाल जी ठाकुर ने बुधवार को प्रेस वार्ता करते हुए जानकारी दी कि 5 अप्रैल को लोकसभा चुनाव के लिए वे अपना नामांकन करेगें।
इस नामांकन कार्यक्रम में मध्यप्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री सह भाजपा के राष्ट्रीय उपाध्यक्ष शिवराज सिंह चौहान. केन्द्रीय राज्यमंत्री अश्विनी चौबे, गिरिराज सिंह, उप मुख्यमंत्री सुशील कुमार मोदी, बिहार भाजपा प्रदेश अध्यक्ष नित्यानंद राय, प्रेम कुमार, नन्दकिशोर यादव, मदन सहनी, महेश्वर हजारी प्रभारी मंत्री पूर्व प्रदेश अध्यक्ष सह राज्यसभा सांसद गोपाल नारायण सिंह, सीपी ठाकुर सहित प्रदेश के सभी पदाधिकारी शामिल होंगे।
मुरारी ठाकुर

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here