5 अप्रैल : सारण की मुख्य ख़बरें

0
chhapra news

महिला सशक्तिकरण के उदेश्यों से चला स्वस्थ बिटिया-सशक्त बिटिया

सारण : छपरा सोशल सर्विस एक्सप्रेस की महिला इकाई “एंजल द हेल्पिंग हैण्ड्स” व महिला मित्र समुह के संयुक्त तत्वाधान में महिला सशक्तिकरण के उदेश्यों के साथ “स्वस्थ बिटिया-सशक्त बिटिया” अभियान के तहत किशोरावस्था मे होने वाले हार्मोनल असंतुलन पर बाल विकास गांधी सेवा आश्रम, जलालपुर में जागरूकता कार्यक्रम का आयोजन किया गया। कार्यक्रम की शुरुआत गांधीवादी विचारक व विद्यालय के संचालक विजय कुमार, महिला सशक्तिकरण के प्रति कार्य करने वाली राठौड़ जया सोनल, महिला रोग विशेषज्ञा डॉ किरण ओझा, महिला मित्र समूह की रिंकी मिश्रा द्वारा संयुक्त रूप से दीप प्रज्वलित कर किया गया। कार्यक्रम का स्वागत अतिथियों को पुष्पगुच्छ प्रदान कर किया गया। कार्यक्रम को संबोधित करते हुए विजय कुमार ने कहा कि किशोरियों के लिए ऐसे कार्यक्रम क्रमबद्ध रूप से होते रहने चाहिए, ऐसे कार्यक्रम से किशोरियों में आत्मविश्वास की वृद्धि होती है और सशक्त बनती है। कार्यक्रम के आयोजन के उद्देश्यों को बताते हुए महिला मित्र समूह की अध्यक्षा रिंकी मिश्रा ने बताया कि यह अभियान महिलाओं को सशक्त बनाने व उनके खास दिनों में होने वाली परेशानियों को जागरूकता के माध्यम से दूर करने की कोशिश करेगा। कार्यक्रम में मुख्य रुप से शहर की महिलारोग विशेषज्ञा डॉ किरण ओझा द्वारा बच्चियों को हार्मोनल असंतुलन व कई विषयों पर विस्तॄत जानकारी दी गई। कार्यक्रम में डॉ ओझा ने बताया कि लड़कियों में हार्मोनल असंतुलन एक आम समस्या है। माहवारी स्वच्छता अपनाकर बीमारियों से बचा जा सकता है। समाज में माहवारी से जुड़े कई मिथक है, आचार नहीं छूना, बाल नहीं धोना जैसे कई मिथक को समाज से दूर करना जरूरी है। संस्था के प्रयास को सरल तरीके से महिलाओं तक पहुँचाना होगा। हाल ही में माहवारी स्वच्छता के लिए ऐंजल पैड बैंक शुरुआत की गई है, कोशिश रहेगी कि जरुरतमंदो को मुफ्त में पैड मिल सके साथ ही जागरूक हो सके। महिलाओं के स्वास्थ और सशक्तता ही स्वस्थ बिटिया सशक्त बिटिया अभियान की कोशिश है। गाँव-गाँव तक इस अभियान को पहुँचाने की कोशिश की जायेगी। उक्त बातें संस्था के भवर किशोर ने कही। कार्यक्रम में मुख्य रूप से प्रदीप कुमार, विनय कुमार, पाठक, संध्या, स्वेता, रीति, माँ यूथ आर्गेनाइजेशन के अमरेंद्र, भीम कुमार, विशाल गोस्वामी, मुकेश आदि की महत्वपूर्ण भूमिका रही।

पुलिस के वेश में अपराधियों ने 10 लाख से अधिक की संपत्ति लूटी

सारण : छपरा मांझी थाना क्षेत्र सिंगारी गांव में पुलिस के वेश में आए अपराधियों ने शराब की छापेमारी के नाम पर घर खुलवा कर बंदूक के नोक पर 6 घरों में 10 लाख से अधिक की संपत्ति लूटकर भागने में सफल रहे। वहीं विरोध किए जाने पर बंदूक के कुंदे से पीट-पीट कर घायल किए जाने की घटना सामने आई है। वहीं घटना के बाद पुलिस मामले की जांच में जुट गई है। इस घटना की प्राथमिकी महादेव महतो, धर्म देव महतो, राम नाथ महतो, प्रेम कुमार पांडे, शत्रुघन सिंह इत्यादि ने दर्ज कराई है।

swatva

महिला समिति ने मनाई 15वीं वर्षगांठ

सारण : छपरा महिला समिति ने प्रभुनाथ नगर में 15वीं वर्षगांठ शिव शक्ति मंदिर परिसर में मनाया। कार्यक्रम की अध्यक्षता कर रही जयंती देवी ने विगत वर्षो की लेखा-जोखा पेश की। वहीं उन्होंने बताया कि समाज के हर क्षेत्र में महिलाएं कंधे से कंधा मिलाकर चलने के लिए तैयार हैं तथा अपने कुशल नेतृत्व में की गई कार्यों की विवेचना की। इस मौके पर उपस्थित पूर्व प्राचार्य डॉक्टर सीता सिंह, उषा चौबे, बेबी, आरती देवी, इंदु तिवारी, अर्चना देवी, सरोज देवी, माला सिन्हा, कांति सिंह सहित दर्जनों की संख्या में महिलाएं उपस्थित रहीं।

सड़क दुर्घटना में छात्रा घायल

सारण : छपरा इसुआपुर बाजार, थाना चौक के समीप तेज रफ्तार से आ रही एक ट्रक ने ट्यूशन जा रही एक छात्रा को कुचल दिया। मौके पर उपस्थित लोगों ने चालक को पकड़कर धुलाई करते हुए पुलिस के हवाले कर दी। वहीं घायल छात्रा का प्राथमिक उपचार कराने के बाद स्थिति को देखते हुए डॉक्टरों ने रेफर कर दी। आक्रोशित लोगों ने मुख्य पथ को जाम कर दिया जिसके बाद पुलिस पदाधिकारियों की सूझबूझ व कड़ी मशक्कत के बाद जाम को छुड़वाया गया।

राजद युवा प्रदेश उपाध्यक्ष ने किया क्षेत्र का दौरा

सारण : छपरा युवा राजद के प्रदेश उपाध्यक्ष सुनील राय, पूर्व सभापति सलीम परवेज ने सितारदियर, लालाटोला, बैजुटोला, गरीब टोला एवं विभिन्न टोलो का दौरा किया। सारण लोकसभा प्रत्याशी पूर्व परिवहन मंत्री चंद्रिका राय को अधिक बहुमत से जिताने के लिए लोगों से अपील की। सुनील राय ने कहा कि जेपी की धरती को चरण स्पर्श करता हूं, आप लोग एक हो जाइए, भाजपा जुमलेबाज और ठग सरकार आप भोली-भाली जनता को लॉलीपॉप दिखाने का काम करती है। जुमलेबाज नरेंद्र मोदी ने चुनाव पूर्व घोषणा की थी कि हर गरीब के खाते में 15 लाख रुपया आएगा। क्या कोई भाई के खाते में 15000 हजार भी आया। यहां के सांसद राजीव प्रताप रूडी सत्ता में रहकर सारण की भोली-भाली जनता को ठगने का काम किया है। सरकार में मंत्री रहते हुए भी इस सारण की धरती पर एक भी कल कारखाना नहीं लगा पाए। केंद्र सरकार और राज्य सरकार भाजपा जदयू की जमानत जब्त  कर इनको औकात दी खाना है। इस अवसर पर माननीय मुखिया सुरेंद्र सिंह, राजद पंचायत अध्यक्ष रोहित यादव, मोहम्मद सरल, मंजय सिंह, मनोज राय, सजीव राय, तथा सैकड़ों कार्यकर्ता मौजूद थे।

एसबीआई ग्राहक सेवा केंद्र से हुई लूट में संलिप्त अपराधी हुए गिरफ्तार

सारण : छपरा दाउदपुर थाना क्षेत्र के भारतीय स्टेट बैंक के ग्राहक सेवा केंद्र से 315000 रुपये की लूट हुई थी इसके तीन दिन के अंदर ही सारण पुलिस ने एसआईटी गठित कर कार्रवाई करते हुए लूट में संलिप्त हथियार के साथ अपराधियों को गिरफ्तार कर लिया है। लूट के बाद दाऊदपुर थाने में प्राथमिकी दर्ज कराई गई थी। पुलिस ताबड़तोड़ छापेमारी कर रही थी जिसमें दो कट्टे, दो जिंदा कारतूस बरामद हुई है। पुलिस अधीक्षक ने बताया कि इस कार्रवाई में लगे पुलिस पदाधिकारियों को सम्मानित किया जाएगा। वहीं पकड़े गए अपराधी आकाश सिंह जिसका पहले से ही अपराधिक इतिहास बताया जाते हैं।

प्रमंडलीय आयुक्त की अध्यक्षता में दी गई परिवार कल्याण कार्यक्रम से संबंधित जानकारी

सारण : छपरा सदर अस्पताल क्षेत्रीय प्रशिक्षण केंद्र में प्रमंडलीय आयुक्त लोकेश कुमार की अध्यक्षता में प्रमंडल के स्वास्थ्य क्षेत्र में काम कर रहे चिकित्सा पदाधिकारी एवं स्टाफ नर्स तथा आशा बहनों में उत्कृष्ट कार्य करने वाले को उत्साहवर्धन के लिए क्षेत्रीय अपन निर्देशक डॉ अरविंद कुमार गुप्ता शादाँ रहमान क्षेत्रीय अनुश्रवण एवं मूल्यांकन पदाधिकारी लीगल वर्गीज जीपीको के द्वारा पीटीईटी के माध्यम से उपस्थित पदाधिकारियों ने कर्मचारियों को परिवार कल्याण कार्यक्रम से संबंधित सभी प्रतिवेदन के बारे में बताया गया। जिसके बाद मनोज कुमार प्रभारी प्रमंडलीय आशा समन्वयक क्षेत्रीय कार्यक्रम प्रबंधन इकाई सारण के द्वारा उत्कृष्ट कार्य के लिए चयनित उपलब्धि के बारे में बताया गया कार्यक्रम की समीक्षा की गई और प्रमंडल में बेहतर कार्य के लिए भी प्रेरित किया गया। इस अवसर पर सिवान छपरा गोपालगंज के सिविल सर्जन मुख्य चिकित्सा पदाधिकारियों के साथ जिला कार्यक्रम पदाधिकारी जिला योजना समन्वयक जिला समुदायिक उत्प्रेरक से लेकिन वर्गीज के उपस्थिति में सम्मान समारोह आयोजित कर डॉ विजय कुमार पासवान गोपालगंज डॉ सुरेंद्र प्रसाद सिवान  डॉ नेहा कुमारी समुदायिक स्वास्थ्य केंद्र गरखा छपरा, एएनएम सरोज कुमारी समुदायिक स्वास्थ्य केंद्र गढ़खा छपरा शहरी समुदयीक केन्द्र बडा तेलपा को पुरे बिहार मे 95% कायाकल्प हासिल करने को लेकर विशेष अवार्ड से सम्मानित किया गया। साथ ही लगभग 24 व्यक्तियों को सम्मानित किया गया जिसमें डॉक्टर, आशा बहन और स्वास्थ्य कार्यकर्ता शामिल है।

प्रशिक्षण केंद्रो का पदाधिकारियों ने किया दौरा

सारण : छपरा जिला निर्वाचन पदाधिकारी सह जिलाधिकारी सुब्रत कुमार सेन और चुनाव पदाधिकारी उप विकास आयुक्त सुहार्ष भगत में जिले में चल रहे लोकसभा चुनाव के लिए चार प्रशिक्षण केंद्रो  जिला स्कूल, विशेश्वर सेमिनरी, ब्राह्मण स्कूल तथा सारण एकेडमी स्कूलों का दौरा करते हुए बताया कि चुनाव में पीठासीन पदाधिकारियों को महत्वपूर्ण जिम्मेदारी दी जाती है। पीठासीन पदाधिकारी के रूप में ईवीएम और वीवीपैट को सेट करने के बाद मॉक ड्रिल करने की सारी जानकारियां होनी चाहिए जिसके लिए यह प्रशिक्षण आयोजित की गई है। वहीं उन्होंने यह भी बताया कि मतदान केंद्र पर संपूर्ण कानूनी शक्तियां उन्हें प्राप्त होती है जो जिला चुनाव पदाधिकारी के द्वारा चुनाव केंद्र पर पीठासीन पदाधिकारी के रूप में रखते हैं वह इस अवसर पर जिला अधिकारी ने प्रशिक्षण पा रहे पदाधिकारियों को बताया कि शत प्रतिशत मतदान हो निष्पक्ष होता था स्वच्छ हो इसकी भी जिम्मेदारी पीठासीन पदाधिकारियों के साथ अन्य पदाधिकारियों की होती है।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here