31 जुलाई : बक्सर की मुख्य ख़बरें

0
बक्सर की मुख्य ख़बरें

व्यवसायी से लूट पाट के मामले में दो गिरफ्तार

बक्सर : डुमरांव के गोला व्यवसायी जवाहर प्रसाद से साथ 24 जुलाई को नावानगर थाना के पचदरवा पुल के पास लूट-पाट हुई थी। पुलिस टीम को आते देख अपराधी नदी में कूद कर भाग निकले थे। इस वारदात में शामिल दोनों अपराधियों को पुलिस ने दबोच लिया है।

सूचना के अनुसार इनकी गिरफ्तारी बुधवार को हुई। जिसमें उत्तर प्रदेश के चंदौली का निवासी अजय कुमार और दावथ रोहतास का गोलू शामिल हैं।इन दोनों ने मिलकर लगभग चार लाख रुपये लूट लिए थे। विरोध करने पर व्यवसायी के पैर में गोली मार दी थी।लूट काण्ड का उद्भेदन करते हुए एस पी उपेन्द्रनाथ वर्मा बताया कि पूछताछ में अपराधी ने अपनी संलिप्तता स्वीकार अन्य दो साथी की भी संलिप्त होने की बात कहा। गुरुवार को इस बारे में जानकारी देते हूए एस पी ने कहा कि लूट मे स्तेमाल बाइक और अपराधी अजय की ड्राइविंग लाइसेंस के अलावे एक काला बैग और डायरी बरामद किया गया है। इन दो में से एक की पहचान व्यवसायी ने भी कर दी है। सूत्रों के अनुसार इनकी गिरफ्तारी में महत्वपूर्ण कड़ी उनके द्वारा छोड़ी गई बाइक रही।

swatva

ग्रामसेवक हत्याकांड में शक की सुई मिलू चौधरी के बेटे पर

बक्सर : पिछले दिनों ब्रह्मपुर प्रखंड में कार्यरत ग्रामसेवक श्याम किशोर सिंह शव रोहतास जिले के करहगर के पास नहर में बरामद हुई थी। एसपी यूएन वर्मा ने श्याम किशोर सिंह के पुत्र से इस बारे में पूछताछ की। परिजनों ने हत्या कांड में पंचायत प्रतिनिधि के हाथ होने की शंका व्यक्त की थी।

इस बीच गुरुवार को जब उनका शव डुमरांव लाया गया। तो लोगों की भीड़ मौके पर जमा हो गई। जब मीडिया ने पीडि़त परिवार के सदस्यों ने बात की। उन्होंने बताया कि बगेन पंचायत के मुखिया रंजीत कुमार से उनकी अनबन हुई थी। परिजनों द्वारा उनका नाम लिए जाने के बाद बड़ी तेजी से रंजीत का नाम उछला। क्योंकि वे मिलू चौधरी के पुत्र हैं। उनका इतिहास दागदार रहा है। जब मीडिया के लोगों ने इस बारे में डुमरांव डीएसपी केके सिंह से पूछा तो उन्होंने इस दिशा में भी जांच चल रही है। लेकिन, फिलहाल कोई स्थिति स्पष्ट नहीं है। परिजनों ने बताया था, सोमवार को ही उनका फोन बंद हो गया था। उसके बाद से पता नहीं चला। वे कहां गए, हो सकता है उनका अपहरण कर लिया गया हो। तभी तो करहगर के पास उनका शव पहुंच गया।

कोरोना का असर, नहीं आयोजित होगा सांस्कृतिक कार्यक्रम व झांकी

  • स्वतंत्रता दिवस कार्यक्रम में सीमित लोग होंगे आमंत्रित

बक्सर : स्वतंत्रता दिवस समारोह 15 अगस्त को किला मैदान में ही मनाया जाएगा। जिसमें बहुत कम लोगों को आमंत्रित किया जाएगा। परेड भी होगी। लेकिन, स्कॉउट और एनसीसी की टुकडिय़ां इसमें हिस्सा नहीं लेंगी। सैप, बिहार पुलिस व महिला पुलिस की टीम सोशल डिस्टेसिंग का ध्यान रखते हुए परेड में शामिल होंगे। संध्या समय में आयोजित होने वाला सांस्कृतिक कार्यक्रम इस बार नहीं होगा। न ही किसी तरह की कोई झांकी ही निकाली जाएगी।आम जन से इस कार्यक्रम में न शामिल हों तो बेहतर होगा। क्योंकि कोरोना का संक्रमण जारी है। कुछ विशेष लोगों को ही आमंत्रित किया जाएगा। उन्हें भी निमंत्रण ई कार्ड के रुप में प्रेसित किया जाएगा। आम जन स्वतंत्रता दिवस समारोह को देख सकें। इसके लिए सोशल मीडिया के माध्यम से इसका सीधा प्रसारण किया जाएगा। इसका निर्णय आज गुरुवार को स्वतंत्रता दिवस समारोह की तैयारी बैठक में लिया गया। जिसमें जिलाधिकारी अमन समीर, उप विकास आयुक्त अरविंद कुमार आदि उपस्थित रहे।

केन्द्रीय मंत्री के लापता होने का चिपकाया पोस्टर

बक्सर : केन्द्रीय परिवार कल्याण व स्वास्थ्य राज्य मंत्री अश्विनी चौबे लापता हैं। इसके पोस्टर शहर के प्रमुख चौक पर चस्पा दिए गए हैं। उन्हें ढूंढ कर लाने वाले को इनाम दिया जाएगा। यह घोषणा की है कांग्रेस से जुड़े छात्र संगठन एनएसयूआई ने। संगठन के जिलाध्यक्ष अनुराग राज त्रिवेदी ने इसका प्रेस बयान जारी कर उनके उपर आरोप भी लगाए हैं। लेकिन, वे लोग उनकी तलाश क्यूं कर रहे हैं। सूचना देने वाले को क्या इनाम मिलेगा।

वहीं भाजपा के मीडिया प्रभारी प्रमोद मिश्रा ने कहा हमारे सांसद देश के मंत्री हैं। उनके चेहरे को आगे कर बहुत से लोग अपना चेहरा चमकाने की गरज से ऐसी हरकतें करते रहते हैं।मंत्री पद है जिसकी वजह से प्रदेश की राजधानी में जो सुविधाएं मिलती हैं। वह तुरंत ही बक्सर में लागू होती हैं। जिले को प्राथमिकता के आधार पर जांच कीट मिले। आज बक्सर में आइसोलेशन वार्ड को कोविड केयर अस्पताल बनाया गया है। हर बेड पर आक्सीजन की व्यवस्था हो रही है। इसमें उनकी महत्वपूर्ण भूमिका है। लेकिन, स्वयं की राजनीति चमकाने वाले ऐसे लोग लाकडाउन का उल्लंघन कर राजनीति की रोटी सेक रहे हैं।

हथियार की तस्करी के मामले में दो गिरफ़्तार, तीन हथियार बरामद

बक्सर : असलहे बनाकर उसे बेचने वाले दो तस्करों को पुलिस ने गिरफ्तार किया है। उनके पास से दो देसी राइफल और एक कट्टा बरामद किया गया है। बुधवार को सोनवर्षा पुलिस ने इन अपराधियों को गुप्त सूचना पर गिरफ्तार किया। सूत्रों के अनुसार दोनो तस्कर आरा जिला के निवासी हैं। वे बाइक से बोरे में हथियार छिपाकर आ रहे थे।इनकी गिरफ्तारी के संबंध में दोपहर बाद डुमरांव अनुमंडल मुख्यालय में पीसी आयोजित हुई। वहां के एसडीपीओ केके सिंह ने पत्रकारों को बताया पकड़े गए तस्कर ने पूछताछ में अपना नाम वीर बहादुर शर्मा, निवासी पीटाठ, थाना अगियांव बाजार, अवधेश सिंह, निवासी देवराढ़, थाना तियर, दोनों जिला आरा के निवासी हैं। सोनवर्षा पुलिस ने इन्हें बुधवार की शाम दबोचा। यह भागने के फिराक में थे। इनके पास तीन हथियार के अलावा उसे बनाने के औजार भी मिले हैं। दो मोबाइल फोन भी जब्त किया गया हैं।

कोरोना की जानकारी के लिए स्थापित हुआ कंट्रोल रुम, नंबर जारी

बक्सरः कोरोना संक्रमित लोगों की मदद के लिए कंट्रोल रुम स्थापित किया गया है। अगर किसी बीमार को परामर्श की आवश्यकता हो। तो व्हाट्सएप के काल के माध्यम से भी बात कर सकता है। यह केन्द्र सदर अस्पताल में स्थापित किया गया है। इसके आवश्यक नंबर भी जारी किए गए हैं। बुधवार को जिलाधिकारी अमन समीर ने इसका शुभारंभ किया। इसकी जानकारी देते हुए जनसंपर्क विभाग ने बताया कि लोगों को असुविधा न हो। इसके लिए कई नंबर लगाए गए हैं। जहां संपर्क कर लोग कोविड से जुड़ी जानकारी और सुझाव प्राप्त कर सकते हैं।

प्रशासन के इस कदम से वैसे लोगों को सुविधा मिलेगी। जो स्वयं को आइसोलेट किए हुए हैं। उन्हें किसी तरह के परामर्श की आवश्यकता है। साथ ही जो संक्रमित आइसोलेशन वार्ड में रखे गए हैं। वे भी आवश्यकता पडऩे पर चिकित्सकीय परामर्श प्राप्त कर सकते हैं। इन सबके अलावा किसी तरह की जानकारी व सूचना के लिए यहां संपर्क किया जा सकता है।

चंद्रकेतु पांडेय

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here