3 अप्रैल : नवादा की मुख्य ख़बरें

0
swatva samachar

कुव्यवस्था का शिकार हुआ पकरीबरांवा स्वास्थ्य केंद्र

नवादा : पकरीबरावां सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र इन दिनों कुव्यवस्था का शिकार हो गया है। जिसके कारण न तो यहां समय पर डॉक्टर मिलेंगे और न ही दवा। प्रसूति महिलाओं को बाहर से दवा लाने को मजबूर किया जाता है। स्वास्थ्य केंद्र के कई कर्मियों की निजी किलिनिक चलाने वालों से सीधा संपर्क रहने के कारण भोली-भाली महिलाओं को अपने जाल में फंसा कर उसे वँहा ट्रांसफर कर पैसा वसूला जाता है।

इस स्वास्थ्य केंद्र में प्रसव कराने वाली महिलायों को स्वास्थ्य प्रबन्धक के द्वारा न तो दवा दी जाती है और न ही उसे खाना व नास्ता दी जाती है। जिससे प्रसूति महिलाओं को समस्याओं का सामना करना पड़ता है।

swatva

इस बाबत रेहड़ी की उषा देवी ने अपनी दुख भरी दांस्ता सुनते हुए बताती है कि वह अपनी बेटी निभा कुमारी को ले कर आई है और यहाँ एक भी दवा नहीं मिली। भगवानपुर से आये चंद्रमौली पांडेय ने बताया कि वह अपनी पुत्रवधु पिंकी देवी को लेकर स्वास्थ्य केंद्र आये है। क्योंकि वह इसी केंद्र में बंध्याकरण करवाया था जिसका टांका टूट गया था। उसी टांका को पुनः दिलवाने आया हूँ। बेड पर कोई बिछावन तक नहीं दिया गया है।

दुसरी ओर स्वास्थ्य केंद्र में फैली गंदगी कई बीमारियों को ही जन्म दे रही है। बेड से मात्र दो फिट की ही दूरी पर गंदगियों का अम्बार पड़ा हुआ है। इमरजेंसी वार्ड हो या फिर प्रसव वार्ड हर ओर गंदगी ही गंदगी फैली है।

सर्वोच्च न्यायालय के आदेश के बाद भी विधालय में योगदान नहीं दे पा रहे क्लर्क

नवादा : पकरीबरांवा प्रखंड मुख्यालय अवस्थित रामधन मुल्कों प्रोजेक्ट कन्या इंटर विद्यालय के प्रभारी द्वारा सर्वोच्च न्यायालय के आदेश की जमकर धज्जियां उड़ाई जा रही है। विद्यालय प्रभारी प्रधानाध्यापिका कुमारी पुष्पलता सिन्हा की मनमानी के कारण विद्यालय की लेखापाल कुमुद देवी को न्यायालय के आदेश के बाद भी विद्यालय में योगदान करने नहीं दिया जा रहा है। इस संदर्भ में कुमुद देवी ने जिला शिक्षा पदाधिकारी को 23 मार्च 2019 को पत्र लिखकर विद्यालय की प्रभारी प्रधानाध्यापिका के विरुद्ध शिकायत दर्ज कराई है। दर्ज शिकायत के अनुसार उन्होंने जिला शिक्षा पदाधिकारी को बताया कि माननीय सर्वोच्च न्यायालय की अपील संख्या 693/2019 एवं निदेशक माध्यमिक शिक्षा विभाग बिहार पटना के ज्ञापांक 67 पी 03/03/2019  के तहत विद्यालय में योगदान करने का निर्देश दिया गया है। इसके बाबजूद दर्जनों बार विद्यालय प्रभारी प्रधानाध्यापिका कुमारी पुष्पलता सिन्हा के समक्ष गुहार लगाया गया। परंतु वह मानने के लिए तैयार नहीं है। गौरतलब हो कि मामले का संज्ञान लेते हुए जिला शिक्षा पदाधिकारी सुरेश चौधरी ने अपने पत्रांक संख्या 656 28/3/2019 के तहत प्रभारी प्रधानाध्यापिका को लिपिक कुमुद देवी की नियुक्ति पत्र सेवा पुस्तिका एवं नियुक्ति तिथि को अधोहस्ताक्षरी करा कर कार्यालय में उपलब्ध कराने का निर्देश दिया। तथा उन्होंने पत्र के माध्यम से प्रधान शिक्षिका को यह भी कहा कि यदि उनकी नियुक्ति में लापरवाही होती है तो उसकी सारी जवाबदेही विद्यालय की प्रधानाध्यापिका की होगी। उनके आदेश निर्गत के बावजूद विद्यालय प्रभारी प्रधानाध्यापिका मनमानी बरतते हुए कुमुद देवी को लेखापाल के पद पर योगदान देने से वंचित कर रही है लेखापाल कुमुद देवी ने बताया कि उनके पति संजय कुमार के निधन के बाद उनकी नियुक्ति रामधन मुल्कों प्रोजेक्ट कन्या इंटर विद्यालय में अनुकंपा के आधार पर हुई थी। परंतु कुछ वर्ष पूर्व उनकी नियुक्ति को गलत करार दिया गया था जिसके बाद वह माननीय उच्च न्यायालय से सर्वोच्च न्यायालय में गुहार लगाई थी।

गौरतलब हो कि विद्यालय प्रभारी प्रधानाध्यापिका कुमारी पुष्प लता सिन्हा पर विगत वर्ष दिसंबर 2018 में ही शिक्षा विभाग के डायरेक्टर के निर्देश पर जिला शिक्षा पदाधिकारी ने नाजायज वसूली एवं विद्यालय को सही तरीके से नहीं चलाने के मामले पर पपत्र ‘क’ गठित करने का निर्देश दिया था पपत्र क गठित होने के बाद भी आज तक किसी प्रकार की कार्रवाई विभाग द्वारा नहीं की गई है जिसके कारण विद्यालय हमेशा चर्चा में रहा है। इधर दूसरी ओर लेखापाल कुमुद देवी बताती है कि यदि जल्द ही इस पर पहल नहीं किया जाता है। तो वह न्यायालय के समक्ष प्रधान शिक्षिका की मनमानी के विरुद्ध शिकायत दर्ज कराएगी।

135 बोतल बंगाल निर्मित देशी शराब के साथ तीन गिरफ्तार

नवादा : नगर के बुन्देलखण्ड पुलिस ने बुधवार को अहले सुबह बोल-बम बस में छापामारी कर 135 बोतल बंगाल निर्मित देशी शराब के साथ तीन को गिरफ्तार किया है। इस क्रम में बस को जब्त कर लिया गया है। इस बावत उत्पाद अधिनियम के तहत प्राथमिकी दर्ज  कर गिरफ्तार को न्यायिक हिरासत में जेल भेज दिया गया।

थानाध्यक्ष इफ्तेखार ने बताया कि बंगाल से पटना आ रही बोल-बम बस नम्बर डब्ल्यू बी 76ए 5217 पर शराब की खेप लाए जाने की गुप्त सूचना मिली थी। सूचना के आलोक में थानाध्यक्ष ने अनि निर्मल सिंह के साथ सद्भावना चौक के पास जांच आरंभ की गयी। इस क्रम में बंगाल निर्मित देशी शराब 600 एमएल के कुल 135 बोतल, 81 लीटर बरामद किया गया। कंडक्टर की पहचान  नालन्दा जिला अस्थांवा थाना क्षेत्र के महम्मदपुर गांव के विनोद कुमार उर्फ विनोद रावत गिरियक थाना क्षेत्र बकरा गांव के मोसिहरन व हमरा गांव के पंकज यादव को गिरफ्तार कर लिया। बस को जब्त कर लिया गया है। इस बावत उत्पादनअधिनियम के तहत प्राथमिकी दर्ज कर तीनों आरोपियों को न्यायिक हिरासत में जेल भेज दिया गया।

दूसरी ओर अकबरपुर थानाध्यक्ष मोहन कुमार ने राजमार्ग संख्या 31 पर केन्दुआ मोङ के पास छापामारी कर रजौली से फतेहपुर मोटरसाइकिल से आ रहे दो युवकों के पास से 150 पाउच झारखंड निर्मित देशी शराब बरामद किया है। दोनों युवक रजौली चौथा गांव के बताये गये हैं। इस बावत उत्पाद अधिनियम के तहत प्राथमिकी दर्ज कर दोनों आरोपी को न्यायिक हिरासत में भेज दिया गया है।

इलाज के दौरान कैदी की हुई मौत

नवादा : नवादा मंडल कारा में बंद नगर के महेन्द्र प्रसाद की मौत इलाज के दौरान सदर अस्पताल में हो गयी। विरोध में लोगों ने शव को समाहरणालय के पास रख पथ को घंटों तक जाम किया। बाद में समाहर्ता कौशल कुमार द्वारा मामले की जांच व मुआवजा का आश्वासन दिए जाने के बाद जाम हटाया गया। शव का दंडाधिकारी की मौजूदगी में पोस्टमार्टम कराया गया है।

मृतक का पुत्र राजन कुमार उर्फ मौली ने बताया कि उनके विरुद्ध दुर्घटना के एक मामले में न्यायालय ने वारंट निर्गत कर रखा था। सूचना मिलते ही 30 मार्च को उन्होंने न्यायालय में आत्मसमर्पण किया था। इस क्रम में दोपहर अचानक पिता के मौत की सूचना जेल अधीक्षक द्वारा दी गयी। इसके पूर्व वे बिल्कुल स्वस्थ्य थे। इस बावत जेल अधिकारी महेश रजक ने बताया कि अचानक तबियत खराब होने पर सुबह सदर अस्पताल में भर्ती कराया गया है जहां इलाज के क्रम में मौत हो गयी।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here