29 अक्टूबर : सारण की मुख्य ख़बरें

0
chhapra news

विधायक ने छठ घाटों की साफ़-सफाई का लिया जायजा

सारण : छपरा लोक आस्था का पर्व छठ के पूर्व घाटों की साफ-सफाई को लेकर छपरा के विधायक डॉ सीएन गुप्ता ने विभिन्न छठ घाटों का निरिक्षण किया। उन्होंने छपरा नगर के विभिन्न घाटों साहेबगंज, दहियावां, रूपगंज, आर्यनगर का जायजा लिया।

इस दौरान अधिकारीयों को घाट की साफ-सफाई के लिए दूरभाष से निर्देश दिया। विधायक ने कहा कि छठ पर्व के प्रति लोगो में आस्था है। हर घर में पर्व होता है। व्रतियों और श्रद्धालुओं को कठिनाई न हो इसके लिए प्रशासनिक पहल जरूरी है। घाट तक जाने वाले रास्तों को दुरूस्त किया जाना आवश्यक है। पूजा समितियों द्वारा घाट पर किए जा रहे कार्यों को लेकर विधायक ने तारीफ की और कहा की आप सभी का कार्य आस्था के महापर्व में काफी बेहतरीन है। इस मौके पर राजू कुमार, गोपाल, अरुण राय, पूर्व मुखिया विष्णु साह, ज्ञान, शम्भू श्रीवास्तव, छोटेलाल, सुनील सिंह, अमित कुमार टिंकू समेत दर्जनों लोग उपस्थित रहे।

swatva

धूमधाम से मनी चित्रगुप्त पूजा

सारण : बड़े ही धूमधाम से श्री चित्रगुप्त जयंती मनाई गई। ज्ञात हो कि हर वर्ष की भांति इस वर्ष भी श्री कामता सखी मठ के प्रांगण में बड़े ही धूम धाम से भगवान श्री चित्रगुप्त की जयंती मनाई गई। कार्यक्रम में सर्वप्रथम चित्रांश बंधुओ द्वारा पूजा, हवन, आरती कर प्रसाद के रूप में आदि गुर का पंचामृत, खजुली और लड्डू का वितरण किया गया एवं रात्रि में व्यास शंकर श्री द्वारा भगवान श्री चित्रगुप्त के जीवन चरित्र एवं गोधन पर्व पर संगीत के माध्यम से प्रकाश डालकर कार्यक्रम में उपस्थित श्रद्धालुओ को मंत्रमुग्ध कर दिया।

कार्यक्रम में मुख्य रूप से छपरा कारा जेलर एम के सिन्हा, श्रम अधीक्षक रमेश कमल रत्नम, मेयर प्रिया देवी, बार यूनियन के अध्यक्ष अवधेस्वर सहाय, ब्रजेन्द्र कुमार सिन्हा, कृष्णा मुरारी प्रसाद वर्मा, ब्रजमोहन प्रसाद वर्मा, नागेन्द्र वर्मा, धर्मेन्द्र कु राजन, जय प्रकाश वर्मा, मुकुंद मोहन राजू, अमरेन्द्र कुमार वर्मा, विधायक सत्रुघ्न तिवारी, श्री प्रकाश वर्मा, सुशील श्रीवास्तव, पीबी प्रदीप, मनोज कु श्रीवास्तव, सुधा श्रीवास्तव, उर्मिला वर्मा, पुन्नीदेवी, आयुषी, सोना, ऋचा करण। सहित सैकड़ो भक्त मौजूद रहे।

जुआ विवाद में हुई रोड़ेबाजी, पांच गिरफ्तार

सारण : छपरा खैरा थाना क्षेत्र के खैरा मढ़ौरा मुख्यपथ पर कृष्णा चौक के आगे हरदी छपरा गांव में दीपावली की रात्रि में जुआ खेला जा रहा था। इस जुए के दौरान कुछ आपसी विवाद उत्पन्न हो गया जिसके चलते दो पक्ष के लोग आपस में उलझ गए। तथा दोनों तरफ से ईंट पत्थर चलने लगे। जिसमे दो लोग घायल हो गए।

इसकी सूचना जैसे ही खैरा थाने को प्राप्त हुई, खैरा थानाध्यक्ष मिथिलेश प्रसाद सिंह द्वारा दल बल के साथ घटनास्थल पर पहुँच कर त्वरित कार्रवाई की गई तथा फटाफट गिरफ्तारियां की गई। घायलों को इलाज के लिए खैरा थाना की गाड़ी से स्वास्थ्य केंद्र नगरा भेजा गया। इसके बाद मामला शांत हुआ। सोमवार के दिन दोनों पक्षों के बीच नगरा प्रखंड विकास पदाधिकारी श्रीनिवास, नगरा अंचलाधिकारी मुन्ना प्रसाद, खैरा थानाध्यक्ष मिथिलेश प्रसाद सिंह के सामने दोनों पक्षों के लोग आपस में बैठकर पंचायत किए तथा लिखित रूप से बयान दिए कि अब से ऐसा झगड़ा नहीं होगा और हम लोग आपस में मिल जुल कर रहेंगे।

इस मामले में दोनों पक्ष से कुल 5 गिरफ्तारियां की गई है। दोनों पक्ष के द्वारा अपना अपना केस खैरा थाना में दर्ज कराया गया है। जिसमें एक पक्ष से केस करने वाले मोहन शर्मा है तो दूसरे पक्ष से केस करने वाले खुर्शीद आलम है। खुर्शीद आलम ने जिन लोगों को अभियुक्त बनाया है उसमें एक व्यक्ति को गिरफ्तार कर जेल भेजा गया है तथा मोहन शर्मा ने जिन लोगों का केस में नाम दर्ज कराया है उसमें चार लोगों को गिरफ्तार कर जेल भेजा गया है।  मोहन शर्मा ने अपने केस में हरदी छपरा गांव निवासी  इसाक मियां के पुत्र सद्दाम अली, मुख्तार मियां के पुत्र शहंशाह अली, गुदरी मियां के पुत्र मेराजुल मियां, क्यामुद्दीन के पुत्र जावेद मियां, मुन्ना मियां के पुत्र आलमगीर मियां, अमीरुद्दीन मियां के पुत्र वैशर अली,सुल्तान मोहम्मद के पुत्र खुर्शीद अली एवं  फारूक अली को अभियुक्त बनाते हुए केस किया है। वही खुर्शीद अली ने अपने केस में हरदी छपरा ग्राम निवासी मोहन शर्मा, छविनाथ शर्मा, बबन शर्मा, मुकेश शर्मा, लल्लन शर्मा, उपेंद्र शर्मा, पंकज शर्मा, धीरज कुमार शर्मा के नाम केस दर्ज कराया है।

बताते चलें कि दोनों पक्ष से हुई गिरफ्तारी में राम शरण शर्मा के पुत्र धीरज कुमार शर्मा, इसाक मिंया के पुत्र सदाम अली, अमीरुदीन के पुत्र कैसर अली, सुल्तान मुहम्मद के पुत्र खुर्शीद अली एवं फारुख अली सहित 5 लोगो को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया गया है। वही घायलों में हरदी छपरा गाँव निवासी स्व नागा शर्मा के पुत्र मोहन शर्मा एवं रामशरण शर्मा के पुत्र पंकज शर्मा शामिल है। इस वाबत खैरा थानाध्यक्ष मिथलेश प्रसाद सिंह ने बताया कि दोनों पक्ष के आवेदन पर प्राथमिकी दर्ज करते हुए 5 लोगो को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया गया है।

जुए के अड्डे से पिस्टल के साथ एक गिरफ्तार

सारण : छपरा जनता बाजार पुलिस ने दीपावली की रात जुए के अड्डे से एक एकनाली बन्दुक के साथ स्थानीय थाना क्षेत्र के दयालपुर गांव के एक युवक मुकर्रम शाहिद को गिरफ्तार किया। जबकि दूसरा मुनटुन मियाँ भागने में कामयाब रहा। बताया जाता है कि स्थानीय थाना क्षेत्र के दयालपुर बाजार में कुछ लोगों द्वारा जुआ खेला जा रहा था।  उसी दरम्यान मुकर्रम शाहिद तथा एक दूसरे जुआड़ी हरिहर साह के बीच रुपयों की लेन-देन में विवाद छिड़ गया।

मुकर्रम का पक्ष लेते हुए वहाँ उपस्थित मुनटुन मियाँ ने गुस्से में आकर अपने घर से 12, बोर का एकनाली बन्दुक लाया, जिसे लेकर मुकर्रम ने हरिहर साह को निशाना  बना लिया।  वह एक गनीमत ही था कि रात्रि गश्ती में घूम रही पुलिस ने मौके पर पहुँच कर मुकर्रम को गिरफ्तार कर लिया, अन्यथा एक बहुत बड़ी हादसा हो सकती थी। गुस्से में चूर मुकर्रम गिरफ्तार हो गया, जबकि बन्दुक का असली मालिक मुनटुन फरार हो गया। समाचार प्रेषण तक प्राथिमिकि होने की कोई सूचना नहीं थी।

एसडीओ ने पीडीएस की जाँच कर माँगा सपष्टीकरण

सारण : छपरा नगरा प्रखंड के ग्राम पंचायत कादिपुर के पीडीएस दुकानदार अखिलेश कुमार सिंह एवं लक्ष्मी सिंह के दुकान कि जांच कि गई। जांच सदर एसडीओ अभिलाशा शर्मा द्वारा स्वयं किया गया। जांच के क्रम में कुछ अनियमित्ता पाई गई जिस पर दुकानदार से स्पष्टीकरण की मांग कि गई है। स्पष्टीकरण प्राप्त होने के बाद कार्रवाई कि जायेगी।

एसडीओ ने कहा कि सरकार की कल्याणकारी योजनाओ में बाधा उत्पन्न करने वाले किसी भी पीडीएस दुकानदार को बख्शा नहीं जायेगा। जनता की हकमारी करने वालो को जेल भेजने से भी प्रशासन परहेज नहीं करेगी। साथ ही अनुमंडल क्षेत्र के अन्य 53 दुकानदारो से भी स्पष्टीकरण माँगा गया है एवं सभी एमओ से पीडीएस दुकानो की जाँच कर रिपोर्ट देने को कहा गया है। आने वाले समय में और भी प्रखंडो में जांच की जाएगी।

गंभीर बीमारी से जूझ रही महिला को किया रक्तदान

सारण : छपरा लियो क्लब सदस्य मुकेश ने अस्पताल में भर्ती गंभीर बीमारी से जुझ रही महिला के लिए रक्तदान किया। वही लियो समीर भी जरूरतमंद के लिए रक्तदान किया। मौके पर लियो क्लब के अध्यक्ष लियो अमर नाथ ने कहा की लियो क्लब छपरा सारण के द्वारा लगभग प्रतिदिन जरूरतमंद मरीजो के लिये रक्तदान किया जाता है।

लियो सचिव आलोक ने बताया क्लब के सभी सदस्य लोगों को रक्तदान करने के लिए जागरूक करते हैं। समाज के सभी वर्ग के लोगो से खास अपील है जो भी जरूरतमंद मरीज हो आप मानव हित हेतु आगे आकर रक्तदान करे एंव यह मानव कल्यान हेतु सबसे बडा सेवा धर्म है।रक्तदान करने से किसी प्रकार की कोई कमजोरी नहीं होती है।

ईस पुनीत मौके पर लियो क्लब के अध्यक्ष लियो अमरनाथ, कोषाध्यक्ष लियो संदीप गुप्ता, लियो प्रकाश गुप्ता, लियो चंदन रक्तदान करने के बाद लियो मुकेश एवं समीर ने कहा खुशी होती है जब आपके रक्त से किसी को जीवनदान मिलता है। उक्त जानकारी लियो क्लब के सचिव आलोक गुप्ता ने दी।

स्वास्थ्य जीवन शैली दूर रखेगी ब्रेन स्ट्रोक

सारण : छपरा विश्व स्ट्रोक(आघात) दिवस पर आम लोगों को मंगलवार को स्वास्थ्य केन्द्रों पर इसके प्रति जागरूक किया गया। इसको लेकर जिला अस्पताल सहित अन्य प्राथमिक स्वास्थ्य केन्द्रों पर चिकित्सकों ने मरीजों को स्ट्रोक के बारे में जानकारी दी। साथ ही उन्हें स्ट्रोक से बचाव के बारे में जागरूक भी किया गया।

जिला सिविल सर्जन डॉ. माधवेश्वर झा ने बताया स्ट्रोक के उपचार की जगह इससे बचाव पर अधिक बल देने की जरूरत है। स्ट्रोक आने पर दिमाग में खून की सप्लाई रुक जाती है।  इससे ब्रेन सेल्स को काफी नुकसान पहुंचता है एवं कभी-कभी तो ब्रेन सेल्स मर भी जाते है। जिससे पैरालिसिस एवं गंभीर स्थिति में मृत्यु भी हो सकती है।

अत्यधिक ध्रुम-पान, शराब का सेवन एवं ख़राब जीवन-शैली स्ट्रोक के कारण होते हैं। संतुलित जीवन-शैली को अपनाकर स्ट्रोक जैसे गंभीर समस्या से बचा जा सकता है। विगत कुछ सालों में नव-युवक भी स्ट्रोक के शिकार हो रहे हैं।  किशोरवस्था बदलाव का समय होता है जिसमें शारीरिक एवं मानसिक विकास काफ़ी तेजी से होता है। इस दौरान ख़राब जीवन-शैली, ध्रुम-पान एवं शराब सेवन जैसी आदतों से बचने की जरूरत होती है। बेहतर जीवन-शैली एवं अपने स्वास्थ्य के प्रति जागरूक होकर स्ट्रोक से बचा जा सकता है।

 मृत्यु का दूसरा बड़ा कारण :

स्ट्रोक(आघात) से कोई भी किसी भी समय पीड़ित हो सकता है।  विश्व स्ट्रोक संस्थान के अनुसार स्ट्रोक मृत्यु के कारणों में दूसरा सबसे बड़ा कारण है। विश्व भर में लगभग एक साल में लगभग 1.45 करोड़ लोग स्ट्रोक से ग्रसित होते हैं, जिसमें लगभग 55 लाख लोगों को जान भी गंवानी पड़ती है। विश्व भर में लगभग 8 करोड़ लोगों स्ट्रोक से जंग जीती है। 90 प्रतिशत स्ट्रोक के मामलों में बचाव संभव है। बेहतर जीवन-शैली एवं शराब सेवन से दूरी बनाकर स्ट्रोक से बचा जा सकता है।

शुरूआती लक्षणों से बचाव में आसानी :

स्ट्रोक एक जटिल मेडिकल समस्या है।  लेकिन स्ट्रोक के शुरूआती लक्षणों के आधार पर इससे बचाव संभव है।

  • चेहरा : चेहरे का एक तरफ मुड़ने लगना
  • बाँह : किसी एक बाँह में दर्द का होना
  • आवाज: आवाज लड़खाड़ने लगना या बोलने में तकलीफ होना, यदि ऐसे लक्षण दिखाई दें तब तुरंत चिकित्सकीय सलाह लेनी चाहिए।

स्ट्रोक के प्रकार:

  • इस्केमिक स्ट्रोक : यह स्ट्रोक मस्तिष्क को रक्त की आपूर्ति करने वाले रक्त वाहिका में बाधा के परिणामस्वरूप होते हैं। रक्त प्रवाह में बाधा रक्त के थक्के के रूप में पैदा कर सकता है, इसे सेरेब्रल थ्रोम्बोसिस कहा जाता है। सेरेब्रल थ्रोम्बोज़ का मुख्य कारण रक्त वाहिकाओं और धमनियों (एथेरोस्क्लेरोसिस) में वसा के जमने से होता है।

रक्तस्रावी स्ट्रोक : रक्तस्रावी स्ट्रोक तब होता है जब एक कमजोर रक्त वाहिका टूट जाती है और मस्तिष्क में खून बहता है। रक्त बहाव आसपास के मस्तिष्क के ऊतकों पर दबाव बनाता है। इससे गंभीरता बढ़ जाती है। यदि सही समय पर चिकित्सकीय सेवा नहीं ली जाए तब यह जानलेवा हो जाता है।

लियो क्लब के सदस्य ने जरूरतमंद महिला को किया रक्तदान

सारण : छपरा काशी बाजार निवासी चीकू सिंह ने यौगिनिया कोठी निवासी विक्की गुप्ता की पत्नी पूर्णिया कुमारी, जो अस्पताल में भर्ती है, उन्हें रक्तदान किया। मौके पर लियो क्लब के अध्यक्ष लियो अमर नाथ ने कहा की लियो क्लब छपरा सारण के द्वारा लगभग प्रतिदिन जरूरतमंद मरीजो के लिये रक्तदान किया जाता है। लियो सचिव आलोक ने बताया क्लब के सभी सदस्य लोगों को रक्तदान करने के लिए जागरूक करते हैं।

समाज के सभी वर्गो से उन्होंने रक्तदान करने की अपील की। रूरतमंद मरीजो के लिए मानव हित हेतु आगे आकर रक्तदान करने को भी कहा। रक्तदान करने से किसी प्रकार की कोई कमजोरी नहीं होती है। इस पुनीत मौके पर लियो क्लब के अध्यक्ष लियो अमरनाथ ने कहा खुशी होती है जब आपके रक्त से किसी को जीवनदान मिलता है। उन्होंने जरुरतमंदो को रक्तदान करने के लिए सभी युवाओं से अपील की। इस अवसर पर लियो चंदन, लियो नारायण जी आदि मौजूद रहे। उक्त जानकारी लियो क्लब के सचिव आलोक गुप्ता ने दी।

संतोष कुमार महतो बने जदयू अति पिछड़ा प्रकोष्ठ के प्रदेश अध्यक्ष

सारण : छपरा जिले के सामाजिक कार्यकर्ता और जदयू के स्थानीय नेता संतोष कुमार महतो को प्रदेश जदयू विशेष प्रकोष्ठ से अति पिछड़ा प्रकोष्ठ के प्रदेश अध्यक्ष मनोनीत हुए। उनके मनोनयन से पार्टी कार्यकर्ताओ में काफी खुशी है। संतोष कुमार महतो ने पार्टी की इस बड़ी जिम्मेदारी को निभाने के लिए हर संभव प्रयास करने की बात कही। पार्टी के अन्य कार्यकर्ताओं ने खुशी जाहिर की। वही जिला अध्यक्ष जदयू जिला मीडिया प्रभारी सहित कई सदस्यों ने शुभकामनाए दी।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here