27 सितंबर : दरभंगा की मुख्य ख़बरें

0
swatva samachar

गुरु प्रकाश को भाजपा के राष्ट्रिय प्रवक्ता बनाए जाने पर लोगो में हर्ष

दरभंगा : भारतीय जनता पार्टी जिला दरभंगा द्वारा अपने मिथिला पुत्र, दलित चिंतक, युवा विद्वान ,डॉ संजय पासवान पूर्व केंद्रीय मंत्री विधान पार्षद पुत्र और पूर्व महापौर एवं भाजपा के जिला उपाध्यक्ष के भतीजा गुरु प्रसाद प्रकाश को भारतीय जनता पार्टी के राष्ट्रीय प्रवक्ता बनाए जाने पर हर्ष व्यक्त की, आज उनके नवटोलिया स्थित उनके मकान पर जा जाकर मिठाइयां बांटी गई। अपने संबोधन में जिलाध्यक्ष ने कहा आज हम लोग को खुशी की सीमा नहीं है अपना बेटे को राष्ट्रीय प्रवक्ता के रूप में देखकर हर्षित हु।

पूर्व से ही उनका अनुभव का लाभ जिला भाजपा को मिलता रहा है आज उनके अनुभव से पूरे देश लाभान्वित होंगे। गर्व की बात है उनके चाचा आज भी वर्तमान टीम में जिला उपाध्यक्ष के पद पर हैं। पार्टी आपके अनुभव और ऊर्जा से और भी मजबूत होगी और आप देश की सेवा मैं खुद को समर्पित करेंगे, अनुभव एवं ऊर्जा से भरपूर भाजपा की नई राष्ट्रीय टीम के लिए हमारे राष्ट्रीय अध्यक्ष जगत प्रकाश नड्डा जी को बहुत-बहुत बधाई ।

swatva

जिला उपाध्यक्ष अजय पासवान ने कहा कि शुरू से ही उसका सोच पार्टी के विस्तार के प्रति था आज पार्टी उसके काबलियत को देखकर सम्मान दिया इसके लिए तहे दिल से हम पार्टी नेतृत्व ओर राष्ट्रीय अध्यक्ष को बधाई देते है ।

बधाई देने बाले में प्रदेश मंत्री धर्म शीला गुप्ता, जिलमहामंत्री ज्योति कृष्ण झा लवली, सुजीत मल्लीक, जिला उपाध्यक्ष अभय झा, अशोक अमर, संजीव साह ,वीना झा, अमलेश झा, प्रेम कुमार रिंकू, राजेश रंजन, संतोष पासवान, मनीष जयसवाल, विनय दास, मीना प्रसाद, मीना झा, कन्हैया पासवान, ध्रुव मंडल, लक्ष्मी साह व अन्य ने बधाई दी।

पूर्व रक्षा मंत्री जसवंत सिंह के निधन पर शोक

दरभंगा : राष्ट्रीय सामाजिक न्याय मोर्चा के अध्यक्ष उपेन्द्र चौहान,प्रधान महासचिव नरेश महतो, प्रदेश अध्यक्ष बीनू सिंह एव मुख्य प्रवक्ता नीलमणि पटेल ने बयान जारी कर पूर्व रक्षा, वित्त व विदेश मंत्री जसवंत सिंह के निधन पर दुख जताते हुये गहरा शोक संवेदना व्यक्त किया है।

मोर्चा नेताओं ने शोक संदेश मे कहा कि वे देश सेवा के एक सच्चे सेवक थे और भाजपा को मजबूत बनाने मे उनका अहम योगदान था। वे प्रखर वक्ता,कुशल राजनेता व सच्चा समाजसेवी थे। उनके निधन से देश के राजनीतिक व सामाजिक क्षेत्र मे अपूर्णिय क्षति हुई है। ईश्वर उनके आत्मा को शांति प्रदान करे व इस दुख की घड़ी मे उनके परिजनो को धैर्य व साहस प्रदान करे।

पदाधिकारियों के साथ वीसी ने की विशेष बैठक

दरभंगा : संस्कृत विश्वविद्यालय के नवनियुक्त कुलपति डॉ शाशिनाथ झा ने आज शनिवार को सभी पदाधिकारियों के साथ अपने चैम्बर में विशेष बैठक की और आवश्यक निर्देश भी दिए। पहली औपचारिक बैठक में वीसी ने साफ निर्देश दिया कि संचिकाओं में शाखा से स्पष्ट मन्तव्य आना चाहिएकिसी भी तथ्य को छुपाना अपराध होगा। साथ ही त्वरित कार्य के अलावा कोर्ट या फिर सरकार व रजभवन के पत्रों का समय पर जवाब हरहाल में प्रेषित होना चाहिए। ऐसा कोई अगर खास मुद्दा हो तो उसे भी संज्ञान में देने की जिम्मेदारी सभी की है। लिए गए निर्णयों के कार्यान्वयन भी समय पर होना चाहिए।इसी क्रम में वीसी ने स्थापना शाखाओं को निर्देश दिया कि वेतन निर्धारण कोषांग को अगले सात दिनों के भीतर प्रस्ताव भेज दें। उपकुलसचिवों के बीच कार्यों के निर्धारण पर भी चर्चा हुई। 2020-21 के बजट निर्माण पर भी विमर्श किया गया।

उक्त जानकारी देते हुए उपकुलसचिव निशिकांत ने बताया कि वीसी डॉ झा ने साफ कहा कि सभी को अपनी जिम्मेदारी समझनी होगी और विश्वविद्यालय के विकास में सभी का सहयोग अपेक्षित है। केंद्रीय भंडार में काम कर चुके कर्मी विनोद कुमार झा द्वारा अभी तक प्रभार नहीं सौपे जाने का मुद्दा भी बैठक में उठा।बैठक में करीब डेढ़ दर्जन पदाधिकारी मौजूद थे।

मुरारी ठाकुर

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here