27 मई : सिवान की मुख्य ख़बरें

0
30 सितंबर : सिवान की मुख्य ख़बरें

नेहा ने निःशुल्क मॉस्क व साबुन का वितरण कर किया लोगों को जागरूक

सिवान : वैश्विक महामारी कोरोना को रोक थाम के लिए मजहरूल हक डिग्री कॉलेज, तरवारा के राष्ट्रीय सेवा योजना की स्वयंसेवक छात्रा नेहा कुमारी अपने पॉकेट मनी से बचाए पैसे से स्वनिर्मित मॉस्क और बाजार से साबुन खरीद कर जरूरतमंदों के बीच निशुल्क वितरण की। उसने बताई की वह राष्ट्रीय सेवा योजना के जेपी विश्वविद्यालय समन्वयक डॉ हरिश्चन्द्र और मजहरूल हक डिग्री कॉलेज के कार्यक्रम पदाधिकारी के दिशा निर्देष में सोशल डिस्टेंसिंग का पालन करते हुए समाज और राष्ट्र हित में कार्य कर रही है।

नेहा अपने गांव और गांव के आस पास महामारी से स्वयं बचने और दूसरों को भी बचाने का तरकीब बता कर लोगों को जागरूक कर रही है। जिनके पास भी एंड्रॉयड सेट मोबाईल है,उसे आरोग्य सेतू ऐप के प्रति भी जागरूक कर अपने सामने उसे डाउन लोड करा रही है।जिससे नही आ रहा है उसके मोबाईल पर डाउन लोड कर रही है।उससे समाज और देश को क्या फायदा है,खुद को क्या फायदा है। समझाने का कार्य कर रही है।नेहा के कार्यो का गांव में और आस पास में खूब चर्चा हो रही है।

swatva
मजहरूल हक डिग्री कॉलेज के राष्ट्रीय सेवा योजना की स्वयंसेवक छात्रा नेहा कुमारी मॉस्क तैयार करते हुए।

उसने बताई की देश के प्रत्येक नागरिक को संकट काल में नैतिकता के आधार पर एक जुट होकर बिना भेद भाव के कार्य करना चाहिए।मैं तो कुछ नही कर रही हूँ।मैं तो वही कर रही हूँ, जो देश के प्रत्येक नागरिक को महामारी जैसे संकटकाल में करना चाहिए।हमें राष्ट्रीय सेवा योजना में जो ट्रेनिंग जनहित और राष्ट्रहित में कार्य करने की दी गयी है,वही कर रही हूँ।ये कार्य देश के हर सक्षम नागरिक को करना चाहये और नही भी करे तो करने वाले को सपोर्ट करने चाहिए।ये हमारी नैतिक जिम्मेवारी है।

भूमि विवाद में हुई हवाई फायरिंग मुखिया सहित आधा दर्जन घायल

भूमि विवाद के बाद सदर अस्पताल में पुलिस से शिकायत करते पीड़ित

सिवान : नौतन थाना के बॉडीहा गांव में जमीनी विवाद में दो पक्षो के बीच जमकर मार पीट हो गई। जिसमें खूब लाठियां चली। इतना ही नही एक पक्ष से तो बंदूक से हवाई फारिंग भी की गई। इस घटना में दोनों पक्ष से मुखिया अशोक चौधरी, बीरेंद्र प्रसाद,नरेंद्र प्रसाद, जितेंद्र प्रसाद सहित आधा दर्जन लोग गंभीर रूप से घायल हो गए जिन्हें उपचार के लिए सदर अस्पताल में भर्ती कराया गया। नौतन थाना प्रभारी ने सशस्त्र बल के साथ घटना स्थल पर पहुँच कर मामले की जांच किया। उन्होंने दोनों पक्षो का बयान लेकर प्राथमिक दर्ज कर लिया। किन्तु किसी पक्ष से गिरफ्तारी नहीं हुई है।

अवधेश शर्मा

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here