27 अप्रैल : गया की मुख्य ख़बरें

0
5 अगस्त : गया की मुख्य ख़बरें

NCC में सम्मान समारोह का हुआ आयोजन

गया :  24×7 गया-एनसीसी ग्रुप मुख्यायल गया द्वारा एक सम्मान समारोह आयोजित की गई। यह कार्य वर्ष 2018-19 में उत्कृष्ट प्रदर्सन करने वाले गया ग्रुप के कैडेट और स्टाफ की सहराना करने और उन्हें प्रेरित करने के लिए था।

समारोह में गया, औरंगाबाद, आरा, बक्सर, सासाराम और बिहारसरीफ में बड़ी संख्या में गया ग्रुप के कैडेट शामिल हुए। समारोह के मुख्य अतिथि एनसीसी ग्रुप, गया के कमांडर बिग्रेडियर सुधीर कुमार थे। कार्यक्रम में एनसीसी कैडेट द्वारा सांस्कृतिक कार्यक्रम के साथ बिहार की समृद्ध सांस्कृतिक विरासत को दिखाया गया। वही गया और बिहार राज्य का गौरव बढ़ाने वाले उत्कृष्ट कैडेट को समानित किया गया। इसके अलावा एनसीसी प्रशिक्षण में महत्वपूर्ण भूमिका निभाने वाले एनसीसी अधिकारियों एएनओ को भी सम्मानित किया गया। इस संबंध में 6 बिहार बटालियन के कमांडिंग ऑफिसर कर्नल जयेश के अर्ध्वायू ने बताया कि यह गर्व की बात है एएनओ डॉ भुवन कुमार गुप्ता 6 बिहार बटालियन को वर्ष 2018 19 में उनके उत्कृष्ट कार्य के लिए डीजी एनसीसी प्रशस्ति पत्र से सम्मानित किया गया। कैडेटों को सवारने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाने वाले सेना के जवानों को भी सम्मानित किया गया। मुख्य अतिथि ब्रिगेडियर सुधीर कुमार ने कैडेटों और सेना के जवानों को संबोधित किया। उन्होंने कैडेटों की प्रशंसा की और उनके जीवन में अच्छे प्रदर्शन करने वाले रक्षा बलों में शामिल होने के लिए प्रेरित किया। उन्होंने एनसीसी के सभी स्टाफ द्वारा बिहार के एनसीसी कैडेट को प्रशिक्षित करने और उन्हें बेहतर नागरिक बनाने के लिए किए गए प्रयासों की सराहना की।

swatva

उन्होंने पिछले साल की समीक्षा की और भविष्य के लिए प्रशिक्षण में सुधार के लिए दिशानिर्देश दिए। उन्होंने सभी राष्ट्रीय स्तर की प्रतियोगिताओं को अच्छा प्रदर्शन करने के लिए कैडेटों को प्रेरित सभी प्रयास करने की सलाह दी। इस मौके पर कमांडिंग ऑफिसर कर्नल जयेश के अर्धवायू, कमांडिंग ऑफिसर दीपचंद, कमांडिंग ऑफिसर कर्नल एके सिन्हा, कमांडिंग ऑफिसर कर्नल विनोद गुप्ता, कमांडिंग ऑफिसर कर्नल तरसेम सिंह बडै़च, कमांडिंग ऑफिसर कर्नल निर्भय कुमार, एडम अधिकारी लेफ्टिनेंट कर्नल हरनेक सिंह, कमांडिंग ऑफिसर लेफ्टिनेंट कर्नल बलदेव चौधरी, कमांडिंग ऑफिसर कर्नल राणा, ट्रेनिंग ऑफिसर मेजर अंजू यादव, के आलावें सैकड़ों एनसीसी कैडेट्स और अधिकारी व जवान मौजूद थे। कार्यक्रम का संचालन एडम अधिकारी लेफ्टिनेंट कर्नल हरनेक सिंह ने किया।वहीं इस तरह का पहली बार कार्यक्रम का आयोजन किया गया जिसके लिए डीएवी मेडिकल स्कूल के प्राचार्य अनिल कुमार को ग्रुप कमांडर ब्रिगेडियर सुधीर कुमार एवं डिप्टी ग्रुप कमांडर कर्नल राजीव मल्होत्रा ने धन्यवाद किया।

राजीव प्रकश

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here