26 मई : आरा की मुख्य ख़बरें

0
आरा की मुख्य ख़बरें

ट्रेक्टर की चपेट में आने से मजदूर की मौत

आरा : भोजपुर जिले के हसन बाजार ओपी के कातर गांव में ट्रैक्टर की चपेट में आने से घायल हुए मज़दूर की इलाज के दौरान मौत हो गई। घटना सोमवार की शाम की बताई जा रही है। जिसे इलाज के लिए आरा सदर अस्पताल लाया गया जहां इलाज के दौरान मंगलवार की सुबह उसकी मौत हो गई।

कोइलवर थानाध्यक्ष ने बताया कि मृतक हसन बाजार ओपी क्षेत्र के कातर गांव निवासी सत्येंद्र राम (35 वर्ष) है। वह पेशे से मजदूर है। उन्होंने बताया कि सोमवार की शाम मिट्टी कटाई कर ट्रैक्टर पर लोड कर रहा था। इसी दरमियान ट्रैक्टर असंतुलित होकर पीछे की ओर आ गया। इससे वह ट्रैक्टर की चपेट में आ गया। गंभीर रूप से जख्मी होने के बाद उसे इलाज के लिए अस्पताल ले जाया गया। जहां इलाज के दौरान मंगलवार की सुबह दम तोड़ दिया। हादसे के बाद मृतक के घर में कोहराम मच गया। परिजनो का रो-रोकर बुरा हाल था।

swatva

उप मुखिया के चचेरे भाई की गोली मार कर हत्या

आरा : भोजपुर जिले के कोईलवर थाना क्षेत्र के पुराना हरीपुर गांव में सोमवार की रात्रि उप मुखिया के चचेरे भाई की अज्ञात अपराधियों ने गोली मारकर हत्या कर दी। मंगलवार की सुबह गांव के बधार में उसका शव मिला। हत्या की सूचना पर इलाक़े में सनसनी फ़ैल गई। फ़िलहाल घटना का कारण स्पष्ट नहीं हो सका है। पुलिस मौके पर पहुंचकर छानबीन में जुट गई है।

कोइलवर थानाध्यक्ष ने बताया कि मृतक कोईलवर थाना क्षेत्र के पुराना हरीपुर गांव निवासी सत्यनारायण महतो के पुत्र बृज किशोर महतो (45 वर्ष) तथा वार्ड सदस्य सह उप मुखिया नन्द किशोर महतो का चचेरा भाई है। कोइलवर थाना इंचार्ज ने बताया कि शव गांव के बधार से मिला। प्रथम दृष्टया हत्या कर शव फेंके जाने की बात सामने आ रही है। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए सदर अस्पताल भेज दिया है। मामले की छानबीन की जा रही है।

प्रवासी मजदूर की मौत

आरा : मुंबई से घर लौट रहे एक और प्रवासी मजदूर की मंगलवार की दोपहर इलाज के दौरान मौत हो गई। सदर अस्पताल, आरा में इलाज के लिए लाए जाने के बाद उसने दम तोड़ दिया। जिसके बाद अस्पताल के इमरजेंसी वार्ड में खलबली मच गई। मृतक जय प्रकाश शर्मा (30 वर्ष) बड़हरा के शिवपुर गांव निवासी नंदजी शर्मा का पुत्र था।

बताया जा रहा है कि वह मुंबई में प्राइवेट नौकरी करता था। सोमवार की सुबह करीब 11 बजे के आसपास ट्रेन से आरा रेलवे स्टेशन पर उतरा था। इसके बाद थर्मल स्क्रीनिग के पश्चात उसे हर प्रसाद दास जैन कालेज सेंटर पर भेजा गया था। वहां से बड़हरा के क्वारंटाइन सेंटर पर जाने के लिए बस में सवार हुआ था कि अचानक हालत बिगड़ गई। जिसके बाद आनन-फानन में इलाज को सदर अस्पताल,आरा के इमरजेंसी कक्ष में लाया गया। जहां, उसने मंगलवार को इलाज के दौरान दम तोड़ दिया। मुंबई से आए प्रवासी की मौत के बाद खलबली मच गई। इससे पूर्व बड़हरा के बबुरा में पुणे से घर लौट रहे बक्सर जिले के प्रवासी मजदूर की मौत हो गई थी।

अमरेन्द्र कुमार चौबे बने भाजपा चुनाव आयोग सेल के संयोजक

आरा : भाजपा नेता अमरेंद्र कुमार चौबे को भाजपा ने चुनाव आयोग सेल का संयोजक बनाया है, संयोजक बनाए जाने के साथ ही उन्हें 36 जिले के कईयों की जिम्मेदारी भी सौपी गई है।

भाजपा अपनी संगठन को मजबूत करने में लगी हुयी है। संगठन की मजबूती के लिए हर स्तर से प्रयास किए जा रहे है। भाजपा के बिहार प्रदेश की टीम में बिहार विधानसभा चुनाव को देखते हुए कई व्यापक बदलाव किए हैं। बिहार प्रदेश के संजय दत्त राधिका रमन में 37 जिला के जिला संयोजक की नई सूची जारी की है। जिसमें भोजपुर जिला से पूर्व वार्ड पार्षद सह युवा भाजपा नेता अमरेंद्र कुमार चौबे को जिम्मेवारी दी गई है। प्रदेश कमेटी द्वारा अमरेंद्र कुमार चौबे को नयी जिम्मेवारी सौंपी गई है।

नई जिम्मेदारी मिलने के बाद अमरेंद्र कुमार चौबे ने भाजपा प्रदेश अध्यक्ष संजय जयसवाल, प्रदेश संयोजक राधिका रमण, जिलाध्यक्ष प्रेम रंजन चतुर्वेदी सहित सातों विधानसभा के पूर्व एवं वर्तमान विधायक , विधान परिषद सदस्य सहित समस्त भाजपा परिवार के प्रति आभार जताया हैं। उन्होंने भाजपा के बनाए नियम एवं प्रदेश नेतृत्व के प्रति आभार प्रकट करते हुए कहा पार्टी द्वारा मुझे जो दायित्व सौंपा गया है, उसके लिये मैं ह्रदय से आभार व्यक्त करता हूं। पार्टी ने जो जिम्मेवारी सौंपी है उसके प्रति मैं पूरी निष्ठा के साथ कार्य करूंगा। मेरा प्रयास रहेगा मैं इसे पूरी निष्ठा एवं ईमानदारी से निर्वहन करुं। आरा के सातों विधानसभा क्षेत्र में चुनाव आयोग से संबंधित कार्यो की देख रेख के साथ पार्टी को मजबूती प्रदान करने में मदद करेंगे।

अमरेंद्र कुमार चौबे को भाजपा के जिला अध्यक्ष प्रेम रंजन चतुर्वेदी, भाजपा के वरिष्ठ नेता बलराम सिंह ,कौशल कुमार विद्यार्थी, राजेंद्र तिवारी, अजय सिंह, जिला उपाध्यक्ष शंभू चौरसिया , किसान प्रकोष्ठ के जिला अध्यक्ष रंग बहादुर यादव महिला प्रकोष्ठ के जिला अध्यक्ष रानी राय,लव पांडेय , आदित्य विजय प्रताप कौशल यादव जिला महामंत्री मदन स्नेही अभिषेक राय जिला मंत्री रेणु देवी जिला प्रवक्ता नवीन प्रकाश मनीष प्रभात मीडिया प्रभारी रमेश कुमार कर्ण, सहित भाजपा कार्यसमिति सदस्य सह पार्षद भानु प्रकाश दुबे, संध्या सिंह, मंटू सिंह, मधु मिश्रा, डॉ अमर, नरेंद्र सिंह, सुनील तिवारी, यशवंत सिंह, कमलेश दत्त पांडे सहित कई मंडल अध्यक्ष सहित पिंटू चंद्रवंशी अजीत कुमार, आशीष कुमार ने बधाई दी।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here