25 मई : सारण की मुख्य ख़बरें

0
chhapra news

कोरोना संकट : पहुँचाई जा रही परिवार नियोजन के अस्थाई साधन

सारण : वैश्विक महामारी कोरोना वायरस संकट के बीच भी परिवार कल्याण कार्यक्रम को संचालित किया जा रहा है। जिसके तहत योग्य लाभार्थियों के बीच परिवार नियोजन के अस्थाई सुविधाएं पहुंचाई जा रही है। जिले के सदर अस्पताल समेत सभी स्वास्थ्य केंद्रों में लगे कंडोम बॉक्स में एक बार फिर से कंडोम की सप्लाई शुरू कर दी गई है। बता दें कि कोरोना संक्रमण के कंडोम बॉक्स में कंडोम की सप्लाई बंद कर दी गई थी। जनसंख्या स्थिरीकरण को ध्यान में रखते हुए राज्य स्वास्थ्य समिति के द्वारा परिवार नियोजन के सेवाओं को फिर से संचालित करने का निर्देश दिया गया था। जिसके बाद फिर से कंडोम की सप्लाई शुरू कर दी गई है। परिवार नियोजन के साथ यौन संक्रमित रोगों एवं एचआईवी-एड्स से बचने के लिए कंडोम का इस्तेमाल करना अनिवार्य है।

निःशुल्क मिल रहा कंडोम:

केयर इंडिया के फैमिली प्लानिंग कोऑर्डिनेटर प्रेमा कुमारी ने बताया जिले के सदर अस्पताल समेत सभी स्वास्थ्य केंद्रों पर कंडोम बॉक्स लगाया गया है। जहां से लाभार्थी निशुल्क कंडोम प्राप्त कर सकते हैं। इसके अलावा आशा कार्यकर्ताओं द्वारा घर घर जाकर परिवार नियोजन की अस्थाई साधनों की वितरण की जा रही है।

swatva

प्रवासियों को ध्यान में रखते हुए शुरू की गई सेवाएं:

सिविल सर्जन डॉ माधवेश्वर झा ने बताया कि कोरोना संकट से बचने के लिए देश में लॉक डाउन लागू किया गया है। इस दौरान काफी संख्या में प्रवासी मजदूर अपने घर को लौटे हैं। इस को ध्यान में रखते हुए स्वास्थ्य विभाग ने परिवार नियोजन के सेवाओं को फिर से शुरू कर दिया है। ताकि अधिक से अधिक लाभार्थियों के बीच परिवार नियोजन के सेवाओं को पहुंचाया जा सके तथा जनसंख्या स्थिरीकरण में सफलता मिल सके।

कंडोम नहीं मिलने पर कर सकते हैं शिकायत:

स्वास्थ्य केंद्रों में लगाए गए कंडोम बॉक्स में लाभार्थी को कंडोम नहीं मिलता है तो वहां के प्रभारी चिकित्सा पदाधिकारी तथा जिले के सिविल सर्जन से इसकी शिकायत कर नि:शुल्क कंडोम प्राप्त कर सकते हैं।

क्या है आंकड़ा:

राष्ट्रीय परिवार स्वास्थ्य सर्वेक्षण- 4 के अनुसार जिले में 1.7 प्रतिशत लोग ही अनचाहे गर्भ से बचने के लिए कंडोम का इस्तेमाल करते हैं। जागरूकता की कमी एवं स्थानीय स्तर पर आसानी से कंडोम की उपलब्धता नहीं होना भी इसके इस्तेमाल में कमी को दर्शाता है। इसको ध्यान में रखते हुये ही जिला से लेकर प्रखण्ड स्तरीय अस्पतालों में कंडोम बॉक्स लगाए गए हैं।

कंडोम इस्तेमाल के फ़ायदे:

• अनचाहे गर्भ से छुटकारा
• जनसंख्या स्थिरीकरण में सहयोगी
• एचआईवी-एड्स के ख़तरे से बचाव
• अन्य यौन संक्रामक रोगों से बचाव

पूर्व विधायक ने क्वारंटाइन केंद्र का किया दौरा

सारण : गड़खा पूर्व विधायक ज्ञानचंद मांझी ने प्रखंड में चल रहे विभिन्न क्वारंटाइन सेंटरों का जायजा लिया। उच्च विद्यालय रसलपुर डोरीगंज, उच्च विद्यालय काजीपुर, तापसी सिंह उच्च विद्यालय चिरांद मध्य विद्यालय आदि सेंटरों पर गए और क्वारंटाइन पर रह रहे प्रवासियों का हाल जाना। प्रवासियों का फीडबैक लिया।

उन्होंने सेंटरों पर मुहैया कराई जा रही सुविधाओं पर संतोष जताया और बिहार के मुख्यमंत्री माननीय नीतीश कुमार और माननीय उपमुख्यमंत्री सुशील कुमार मोदी को आभार ब्यक्त किये। प्रवासियों की सेवा में लगे कर्मियों, पंचायत प्रतिनिधियों और प्रशासनिक अधिकारियों की सराहना करते हुए इसके लिए उन्हें बधाई दी।मंडल अध्यक्ष हरेस्वर सिंह, महामंत्री मुन्ना साह मंत्री रत्नेश यादव उपाध्यक्ष बिपिन सिंह, युवा मोर्चा अध्यक्ष सुबीर सिंह और उनके साथ अन्य लोग मौजूद थे।

हरियाणा से लौटे चार श्रमिक पाए गए कोरोना पॉजिटिव

सारण : जिले में प्रवासियों के आने के सिलसिला के साथ-साथ पॉजिटिव केस बढ़ते जा रहे है। रविवार को 4 नए मरीज पाए गए। ये सभी प्रवासी हैं। हाल के दिनों में ये सभी हरियाणा से आए थे। सारण जिले में कोरोना से एक की मौत भी हो चुकी है। अबतक कुल 35 पॉजिटिव मरीजों की संख्या हो गई है। इनमें 10 मरीज स्वस्थ हो चुके हैं। जानकारी के अनुसार दो प्रवासी छपरा सदर अस्पताल में पहले से आइसोलेशन वार्ड में भर्ती है। वहीं दो मरीज सोनपुर के एक और एक एकमा के रहने वाले है चार नये प्रवासी पॉजिटिव पाये गए है। प्रशासन मृतक के संभावित चेन को पता लगाने के प्रयास में जुट गया है।

जानकारी के अनुसार 197 लोगों की चेन की एक सूची प्रशासन ने तैयार की है। सूची में शामिल सभी लोगों का स्वास्थ्य जांच शुरू कर दी गई है। प्रशासन इसके अतिरिक्त भी अन्य चेन की तलाशा में जुटी है। ताकी सभी पर नजर रखी जा सके। मृतक मढ़ौरा के सलिमापुर पंचायत का निवासी था। घटना के बाद प्रशासनिक गतिविधि तेज हो गयी। मृतक के गांव को सभी तरफ से सील कर वहां के लोगों की स्वास्थ जांच तेजी से की जी रही है। सभी को सतर्क और लक्षणों पर लगातार नजर रखने को कहा गया है। मृतक की पत्नी, तीन पुत्र, दो पतोहू, दो भतिजा, एक चालक का सैंपल कलेक्ट करवाने के लिये एम्बुलेंस से छपरा सदर अस्पताल भेज दिया गया है।

गांव की सीमा को सील करने के लिये बीडीओ मनोज कुमार अग्रवाल, गौरा ओपी इंचार्ज रामचंद्र तिवारी पुरे दिन सक्रिय रहे। रेफरल अस्पताल के प्रभारी चिकित्सा प्रभारी डाॅ. आरएन तिवारी के नेतृत्व में चिकित्सक का एक दल गांव के लोगों की प्रारंभिक स्वास्थ जांच में लग गर्इ थी। गौरा इंचार्ज के अनुसार पश्चिम में सलिमापुर बाजार चौक, पूर्व में सलिमापुर मंदिर के पास, दक्षिण में नेथुआ से सलिमापुर पगडंडी रास्ता और उत्तर में सलिमापुर चेक पोस्ट के पास मार्ग को सील किया गया है। बीडीओ मनोज कुमार अग्रवाल ने बताया कि मृतक के साथ और सम्पर्क में रहे लोगों की पहचान कर उनका सेम्पल कलेक्ट करने के लिए छपरा भेजा जा रहा है।

गृह प्रवेश में नहीं हुआ था शामिल

कोरोना के कारण मौत का शिकार बना व्यक्ति गांव में किसी भी गृह प्रवेश में शामिल नहीं हुआ था। परिजन यह बताते हैं कि गृह प्रवेश घर में नहीं गांव में था जो 18 मई को होना था । वह 17 मई को तबीयत बिगड़ने पर कोलकाता से एक कार किराए पर लेकर पत्नी, बेटा व अन्य के साथ गांव पहुंचा था। उसी दिन गांव से एक किराए की कार से छपरा सदर अस्पताल इलाज के लिए चला गया था। यहां उसे अस्पताल में ही भर्ती कर लिया गया और स्थिति बिगड़ने पर पीएमसीएच रेफर कर दिया गया था। परिजनों ने बताया कि उसे पहले से शुगर और उच्च रक्तचाप की गंभीर समस्या थी। पटना में भी स्थिति में सुधार नहीं होने पर उसे आइसोलेशन वार्ड में शिफ्ट कर दिया गया था। यही पर संदेह होने पर कोरोना जांच के लिए उसका सैंपल लिया गया था। इसी दौरान शुक्रवार को उसकी मौत हो गयी। जांच रिपोर्ट के लिए पीएमसीएच ने उसके शव को रोक रखा था। उक्त व्यक्ति मृत्यु के बाद मिली जांच रिपोर्ट में कोरोना पॉजिटिव पाया गया तो मढ़ौरा में हलचल तेज हो गयी। शव मिलने के बाद मृतक के परिजनों ने आपसी सहमति से उसका पटना में ही अंतिम संस्कार कर दिया है।

नदी में डूबने से हुई युवक की मौत

सारण : मांझी के प्रसिद्ध राम घाट पर नदी में नहाने के दौरान एक युवक डूब गया। चांद महम्मद (20 वर्ष) नामक डूबा युवक सीतामढ़ी का रहने वाला बताया जाता है। लगभग छह माह से वह अपने बहनोई मनोज यादव उर्फ बाड़ी के साथ मांझी चट्टी के समीप रहकर सब्जी का दुकान चलाता था। घटना के सम्बंध में प्रत्यक्ष दर्शियों ने बताया कि भीषण गर्मी से ऊबकर लगभग एक दर्जन लोग दोपहर में नदी में नहा रहे थे अन्य लोगों को नहाते देख चांद महम्मद भी नदी में कूद पड़ा। सब लोग उछल उछल कर नहा रहे थे इस बीच अचानक चांद महम्मद नदी के चक्राकार धारा के चपेट में आ गया। लोगों ने उसे बचाने की भरपूर कोशिश भी की परन्तु उसे बचाया नही जा सका।

सीओ दिलीप कुमार के निर्देश पर समाजसेवी कृष्णा सिंह पहलवान के नेतृत्व में गोताखोरों ने नाव व जाल के सहारे शव की खोजबीन शुरू की। मौके पर मांझी थाना पुलिस भी मौजूद थी। हालांकि देर शाम तक शव बरामद नही किया जा सका था। सूचना पाकर राम घाट पर भारी भीड़ जमा हो गई। तीस अप्रैल को भी इसी घाट पर रिविलगंज थाना क्षेत्र के सिरिसियां गांव निवासी दिलीप सिंह के पुत्र व इंजीनियरिंग के छात्र दीपक कुमार की डूब कर मौत हो गई थी। एक मई को उसका उपलता शव राम घाट से ही बरामद हुआ था।

विधायक ने क्वारंटाइन केंद्र का किया निरीक्षण

सारण : एकमा जदयू विधायक मनोरंजन उर्फ धूमल सिंह ने प्रखंड के परसागढ स्थित हाईस्कूल उतक्रमित मध्यविधालय हिन्दी सहित अन्य क्वारन्टीन सेंटर का निरीक्षण किया। विद्यालय में रह रहे प्रवासी लोगो से विधि व्यवस्था खान पान नास्ते कि गुणवत्ता के बारे मे जानकारी लिया। जिनमें सभी ने संतुष्ट बाते बताई।

इस दैरान विधायक श्री सिंह ने प्रवासी के बीच मास्क साबुन का वितरण किया। इस दौरान उन्होंने ने कहा कि देश मे फैली वैश्व्कि महामरी कोरोना से बचने का एक मात्र उपाय है। सोशल डिस्टेंसिंग एवं बचाव करने से इसे बचा जा सकता है। इसके अलावे सुबह व शाम दोनों समर योग करे तो इससे काभी हद तक बचा जा सकता है। इस मौके पर विधायक प्रतिनिधि रविन्द्र पाण्डेय बिपिन सिंह जदयू प्रखंड अध्यक्ष राजेश्वर सिंह नन्हकू सिंह आदि उपस्थित थे।

कोरोना संक्रमण : मास्क लगाए दूल्हा दुल्हन की हुई शादी

सारण : लॉकडाउन के बीच प्रशासनिक सहमति मिलने के बाद दाउदपुर प्रखंड के कोहड़ा बाजार में शनिवार की रात दूल्हा उसके परिजन समेत मात्र 15 की संख्या में बाराती पहुंचे और सादे समारोह में शादी की रश्म पूरी हुई। जिसमें सोशल डिस्टेंसिंग का हर सम्भव ख्याल रखा गया। इस शादी समारोह में न तो निमंत्रण पत्र बांटा गया, न बैंड बजा और न लाउड स्पीकर ही लगाया गया। शांतिपूर्ण माहौल में सब कुछ सम्पन्न हुआ।

बता दें कि बनियापुर प्रखंड के मनिकपुरा गांव से सुदामा प्रसाद के पुत्र पुनित कुमार की बारात कोहड़ा निवासी महेंद्र प्रसाद व बेदामो देवी की पुत्री गुड़िया कुमारी के लिए आई थी। दरवाजे पर द्वार-पूजा के बाद मुहल्ले की महिलाओं के मंगल-गीत के बीच आचार्य वरुण पांडेय ने मड़वा में मास्क लगा कर बैठे वर पुनित व कन्या गुड़िया की विधिवत विवाह की रश्म को पूरा कराया। रालोसपा नेता ओम प्रकाश कुशवाहा की पहल पर बिना फिजूलखर्ची के आयोजित इस सादे शादी समारोह की लोगों ने सराहना की। इस दौरान श्री कुशवाहा ने बरातियों के बीच मास्क वितरित कर सोशल डिस्टेंस का पालन करते हुए कोरोना वायरस के प्रकोप से बचने की अपील की। मौके पर सरपंच राज कुमार राय, डॉ. जमीर, जितेंद्र प्रसाद, उमेश सिंह, ब्रह्मदेव प्रसाद, कृष्णा साह, राम लखन प्रसाद, रमाकांत प्रसाद, मनोज प्रसाद, अवधेश प्रसाद आदि मौजूद थे।

सैकड़ो जरूरतमंदों के बीच बांटा गया राशन

सारण : जिले के गाँवों में बाहर प्रदेशों से आने वाले प्रवासियों की संख्या दिन प्रतिदिन बढती हीं जा रही है वहीं रोजगार के साधन नही होने से उन परिवारों की आर्थिक स्थिति भी बिगड़ती जा रही है। अब सरकार को चाहिये की प्रवासी मजदूरों के लिये गाँवों में हीं रोजगार के साधन बढाये। उक्त बातें मुखिया संगम बाबा ने पानापुर प्रखंड के बसंतपुर, धोबवल, डाक बंगला, फकुली, भगवानपुर गाँवों में हजारों जरुरतमंदो के बीच खाद्य सामग्री के वितरण के दौरान कही। वहीं संगम बाबा ने कहा की रोजगार के लिये अब गाँवों में हीं लघु उधोग व कुटीर उधोग को बढावा देना होगा।

तरैंयाँ प्रखंड के डेहुढी गाँव के दलित टोलों और मुस्लिम टोलों में भी संगम बाबा ने सैकड़ों जरुरतमंद लोगों के बीच कच्चा राशन-सब्जी के पैकेट बाँटे । मौके पर विभिन्न गाँवों में अभिषेक पाण्डेय, छोटन बाबा, राजू भगत, बिट्टू सिंह, अजहर हुसैन, अक्षय ठाकुर, धीरज राय, विक्की सिंह, मनोज सिंह, रमण सिंह, कुशध्वज पाण्डेय, नीरज पाण्डेय, गुड्डा पाण्डेय, रंजीत पाल, रुपेश भगत, सत्येंद्र भगत, विवेक भगत, रंजीत यादव, रंजीत यादव, मोनू सिंह, मेराज आलम, मुर्तुज आलम, ईमामूद्दीन, पानमहम्मद, अर्जुन यादव, रीतेश सिंह, डॉ म० अकिल मौजूद थे।

दो रेप आरोपियों को पुलिस ने किया गिरफ़्तार

सारण : गैरा ओपी थाना क्षेत्र के मसहा चवर में एक युवती के साथ गैंगरेप के मामले पर त्वरित कार्रवाई करते हुए पुलिस ने दो आरोपियों को गिरफ्तार कर दिया वही बताया जाता है कि गैंगरेप मामले को लेकर पहले आपसी समझौता का प्रस्ताव रखा गया। जहां बात नहीं बनने पर प्राथमिकी दर्ज हुई और आरोपी को गिरफ्तार कर लिया गया।

वहीं घटना के संबंध में बताया जाता है कि युवती का किसी युवक के साथ प्रेम प्रसंग चल रहा था जहां दोनों को मिलते जुलते ही कुछ युवकों ने देख लिया और वीडियो बनाया इसके बाद युवती के साथ वीडियो वायरल करने का भय दिखाकर उसके साथ संबंध बनाने की कोशिश की जहां युवती के द्वारा इंकार किए जाने पर जबरदस्ती की गई और विडीयो वायरल किया गया जहां वायरल वीडियो को संज्ञान में लेते हुए पुलिस ने युवती के बयान के आधार पर अखिलेश मांझी मालिक कुमार राहुल कुमार सहित छह लोगों को आरोपी बनाकर प्राथमिकी दर्ज कराई।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here