24 मई : बक्सर की मुख्य ख़बरें

0
बक्सर की मुख्य ख़बरें

रेड जोन से लौटे प्रवासियों को किया जाएगा क्वारंटाइन, अन्य को होम क्वारंटाइन

बक्सर : लॉकडाउन में प्रवासी श्रमिक दुसरे प्रदेश से बड़ी संख्या में अपने गाव लौट रहे है। जिनका थर्मल स्क्रीनिंग जाच कर कोरेंटाइन सेंटर अथवा होम कोरेंटाइन में भेज दिया जायेगा है, रविवार को बड़ी संख्या में 400, के करीब प्रवासी ब्रह्मपुर क्षेत्र में विभिन्न संसाधनों से पीएचसी अस्पताल रघुनाथपुर में अपना थर्मल स्क्रीनिंग कराने पहुच गये, जिससे अस्पताल परिसर में अफरा तफरी मच गयी। अस्पताल में बदइन्तजामी का आरोप लगाते हुए प्रवासी लोगो ने हंगामा करने लगे। प्रवासियों की हंगामे की वजह से करीब दो से तिन घंटे तक थर्मल स्क्रीनिंग का कार्य बाधित रहा, अस्पताल कर्मियों ने इसकी सुचना ब्रहमपुर पुलिस प्रसाशन को दी।

सुचना पाकर सीओ विकास कुमार पुलिस के साथ मौके पर पहुचकर लोगो को समझा बुझाकर मामले को शांत करा दी। इसके बाद स्वास्थ कर्मियों ने बारी बारी से प्रवासियों की थर्मल स्र्किनिंग कर हेल्थ कार्ड बनाने काम शुरू किया, चिकित्सा प्रभारी डाक्टर लालन कुमार सिंह ने कहा की इन सभी श्रमिक प्रवासीयो की हेल्थ चेकॉप किया जाना है, इनमे कोरोना संक्रमण का सिम्टोम लक्ष्ण पाए जाने पर उन्हें कोरेंटाइन में रखा जायेगा। जाच में जिसे नार्मल बीमारी होगी वैसे व्यक्ति को दवा देकर होम कोरेंटाइन में रहने के लिए निर्देश देकर छोड़ दिया जायेगा, साथ ही उनका रजिस्ट्रेशन कर अस्पताल से उन्हें हेल्थ कार्ड दिया जायेगा, वही सीओ विकास कुमार ने बताया की अचानक अस्पताल में प्रवासियों की भीड़ पहुच गयी, रेड जोन से आये व्यक्तियों को ही पहचान कर क्वारंटाइन में रखा जायेगा, केंद्र सरकार ने दिल्ली, अहमदाबाद, सुरत, मुम़बई, पुणे, फरीदाबाद, नोयडा, गाजियाबाद, गुरुग्राम, कोलकत्ता, बेंगलोर, हैदराबाद, शहर को रेड जोन घोषित किया है, इन शहरो से आये प्रवासी श्रमिक ही क्वारंटाइन में रखे जायेगे, बाकि अन्य जगहों से आये व्यक्तियों की थर्मल स्क्रीनिंग कर सख्त निर्देश के साथ होम कोरेंटाइन में भेज दिया जायेगा।

swatva

जमीन विवाद में मारपीट पाच घायल

बक्सर : ब्रह्मपुर थाना क्षेत्र के योगिया गाव में जमीन विवाद में दो पक्ष आपस में भीड़ गये। दोनों तरफ से एक दुसरे पर जमकर लाठी, भला, से प्रहार की, इस मारपीट की घटना में एक पक्ष के कौशलेन्द्र मिश्र, संजय मिश्र, तथा चंद्रमौली मिश्र घायल हो गये। वही दुसरे पक्ष के राश बिहारी मिश्र, बिनोद मिश्र, जख्मी बताये जाते है।

पुलिस मारपीट की घटना की सुचना मिलते ही स्थल पर पहुचकर सभी घायलों को इलाज के लिए पीएचसी अस्पताल रघुनाथपुर भेज दिया। मारपीट की घटना के बारे में कौशलेन्द्र मिश्र ने बताया की घर के पास हमारे हिस्से की जमीन बौंडरी के अंदर रास बिहारी मिश्र अवैध रूप से निर्माण करा रहे थे। जिसका मैने विरोध की। इसी बात की लेकर मारपीट करने लगे, हलाकि इस बात से मुताल्लिक पन्द्रह दिन पूर्व में ब्रहमपुर पुलिस को लिखित आवेदन दिया, तब पुलिस ने कोई करवाई नही की।

नव विवाहिता को अगवा कर दो दिनों तक किया सामूहिक दुष्कर्म

बक्सर : जिले का सहायक थाना तिलक राय हाता क्षेत्र में एक नव विवाहिता को बदमाशो ने अगवा कर दो दिनों तक दुष्कर्म करने का मामला प्रकाश में आया है। उक्त महिला दवा लेने के लिए बाजार जा रही थी, तभी बदमाशो ने अकेला और सुनसान जगह देखकर महिला को अगवा कर ली, और पास की झोपडी में रख उसके साथ दो दिनों तक सामूहिक दुष्कर्म करते रहे, इस दौरान दुष्कर्मी यही नही रुके महिला को जबरदस्ती शराब भी पिलाते रहे, तीसरे दिन महिला अपनी लडखडाते कदमो से घर पहुची, बड़का राजपुर आदर्श नगर की रहने वाली है।

पीड़ित महिला इस घटना की जानकारी अपने परिजनों को दी। परिजन पीड़ित महिला को लेकर थाने पहुचे, पीड़ित महिला ने पुलिस के समक्ष दिए अपने बयान में सात आरोपियों की पहचान बताई, जिसमे पुलिस त्वरित कारवाई करते हुए घटना में शामिल दो आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया। दोनों आरोपियों ने पुलिस के सामने अपना जुर्म काबुल कर लिया है, जबकि पाच आरोपी अभी पुलिस के पकड से बाहर है। उनकी गिरफ्तारी के लिए पुलिस क्षेत्र में छापेमारी करने जुट गयी है। पुलिस प्राथमिकी दर्ज कर महिला की मेडिकल जाच के लिए
सदर अस्पताल बक्सर भेज दिया है।

गंगा नदी में नहाने गए 6 में से 3 की डूबने से हुई मौत

बक्सर : सिमरी थाना क्षेत्र के बीस के डेरा गंगा नदी में डूबने से तिन युवको की मौत हो गयी। मौत की खबर सुनते ही पुरे इलाके में कोहराम मच गया। घटना की खबर जंगल में आग की तरह फैल गयी। हजारो लोगो की गंगा घाट पर भीड़ लग गयी। मृतको के परिजनों के चीत्कार से पूरा गाव गमगीन हो गया। घटना रविवार की अहले सुबह सात बजे की बताई जारही है।

घटना की सुचना मिलते ही सिमरी थाना पुलिस मौके पर पहुच गयी, पुलिस और स्थानीय गोताखोर की मदद से एक युवक का शव पानी से निकाल ली। बाकि दो शवो के लिए एनडीआरएफ टीम को सुचना दी गयी। कुछ ही देर में एनडीआरएफ की टीम भी मौके पर पहुच गयी। करीब तीन घंटे चली रेश्कियु आपरेशन के बाद बाकी दोनों युवको की शव खोज निकाला। तीनो मृतक युवको की पहचान अश्वनी वर्मा 26, वर्ष पुत्र महेंद्र वर्मा, दूसरा प्रदीप उर्फ़ सोनू श्रीवास्तव उम्र 24, वर्ष पुत्र पवन श्रीवास्तव जबकि तीसरा रणविजय, उर्फ़ अंकिल पाठक उम्र 24 साल पुत्र धनंजय पाठक, के रूप में की गयी, मिली जानकारी रविवार की अहले सुबह तीनो युवक अपने छः दोस्तों के साथ बीस के डेरा गंगा नदी में नहाने गए थे।

बता दे की जिले का बीस का डेरा, केशोपुर, मझवारी, नैनीजोर ढाबी, सहित कई जगहों पर गंगा नदी में कटाव जोरो पर है। प्रत्येक वर्ष गंगा की अविरल धारा से इन घटो पर तेजी के साथ कटाव होरहा है। बीस के डेरा के पास भी गंगा में कटाव की वजह से काफी गहरा हो गया। तीनो युवक नहाने के क्रम में गहरे पानी में चले गये और डूब गये। इन युवको को डूबता देख साथ आये अन्य साथी गाव की तरफ चिल्लाते हुए दौड़े, ग्रामीणों को बचाव के लिए जबतक कोई उपाय सूझता तबतक तीनो युवक गहरे पानी में चले गये, पुलिस तीनो मृत युवको की शवो को अपने कब्जे में लेकर अग्रेतर करवाई में जुट गयी है।

शेषनाथ पांडेय

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here