16 मई : बाढ़ की मुख्य ख़बरें

0
30 जुलाई : जुलाई बाढ़ की मुख्य ख़बरें24 जुलाई : बाढ़ की मुख्य ख़बरें21 जुलाई : बाढ़ की मुख्य ख़बरें8 जुलाई : बाढ़ की मुख्य ख़बरें6 जुलाई : बाढ़ की मुख्य ख़बरें4 जुलाई : बाढ़ की मुख्य ख़बरें28 जून : बाढ़ की मुख्य ख़बरें

एनटीपीसी में संविदा श्रमिकों की स्वास्थ्य जांच शुरू, निर्माण कार्य होगो प्रारंभ

बाढ़ एनटीपीसी में श्रमिकों की स्वास्थ्य जांच के लिए लगाई गई शिविर

बाढ़ : एनटीपीसी परियोजना में आज शनिवार को स्थानीय संविदा श्रमिकों की स्वास्थ्य जांच प्रारंभ की गयी। स्वास्थ्य संबंधी प्रक्रियाओं के बाद यह सभी श्रमिक परियोजना निर्माण कार्य के लिए प्रतिनियुक्त किए जाएंगे। एनटीपीसी लेबर कॉलोनी में चिन्हित स्वास्थ्य जांच केंद्र में आज देह से दूरी का अनुपालन करते हुए 40 संविदा श्रमिकों ने अपनी जांच करवायी।

जांच के बाद सभी श्रमिकों को दिशानिर्दश प्रेषित कर होम क्वारंटाइन के लिए भेज दिया गया। 14 दिन के होम क्वारंटाइन के बाद इन सभी श्रमिकों की पुनः जांच होगी। जांच के बाद स्वास्थ्य पाए जाने पर उन्हें निर्माण कार्यों में लगाया जाएगा इससे रुके हुए कार्य में तेज़ी तो आएगी ही साथ ही श्रमिकों की आजीविका का एक स्थायी स्रोत भी जारी रहेगा।

swatva

कोरोना महामारी के चलते श्रमिकों की आजीविका पर आए संकट को देखते हुए बाढ़ एनटीपीसी परियोजना ने कई जनकल्याण गतिविधियां चलायी हैं। जागरूकता अभियान, मास्क वितरण, राहत सामग्री निर्गत करने के अलावा यह सुनिश्चित किया गया है कि श्रमिकों को सही समय पर बकाया राशि का भुगतान किया जाए। केंद्रीय राज्य मंत्री (स्वतंत्र प्रभार) विद्युत, नवीन एवं नवीकरणीय ऊर्जा एवं कौशल विकास और उद्यमिता राज्य मंत्री आर०के०सिंह के निर्देश पर एनटीपीसी परियोजना ने श्रमिकों का सतत कल्याण सुनिश्चित किया है।

बाढ़ से सत्यनारायण चतुर्वेदी की रिपोर्ट

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here