16 अप्रैल : नवादा की मुख्य ख़बरें

0
swatva samachar

शादी का उत्सव मातम में हुआ तब्दील

नवादा : जिले के मेसकौर प्रखंड क्षेत्र के बारत गांव में सोमवार की शाम शादी का उत्सव मातम में  तब्दील हो गया। ग्रामीणों ने इस घटना को बिजली विभाग की लापरवाही बताया है। जानकारी के अनुसार सोमवार की शाम बारत गाँव में सरयू सिंह के यहाँ नालन्दा जिला के सिलाव के समीप नेपुरा गाँव से बारात आई थी। बारात में सम्मिलित डीजे के धुन पे बच्चे नाचने में मशगूल थे। उस बच्चे को क्या मालूम कि इस जगह पे मौत मेरा इन्तजार कर रही है। नाच गाने के दौरान गाँव के समीप से गुजरा 11 हजार बिजली का तार डीजे के सम्पर्क में आ गया। जिससे  डीजे पर सवार बारत निवासी नीतीश सिंह का पुत्र शिवम कुमार(10 वर्ष) की मौत करंट लगने से हो गई, वहीं नवीन सिंह के 10 बर्षिय पुत्र अंशु कुमार, राजो सिंह का अपसढ नेपरा निवासी भगीना कल्लु कुमार(12 बर्ष), नारदीगंज थाना क्षेत्र के मिंया विगहा निवासी कारू सिंह(24 बर्ष) एवं पुत्र काजू कुमार(9 बर्ष), बारत निवासी अमन कुमार(10 बर्ष), बिलास पाण्डेय(14 बर्ष), शुभम कुमार(12 बर्ष), राजू झा(12 बर्ष), सादिकपुर निवासी  लड्डू कुमार(11वर्ष), कारू कुमार(10 बर्ष) घायल हो गए।

घायलों को इलाज के लिए प्राथमिक स्वास्थ्य केन्द्र ले जाया गया। जहाँ से अंशु कुमार एवं कल्लु कुमार की गंभीर स्थिति को देखते हुए पटना रेफर कर दिया गया। ग्रामीणों ने बताया कि 11 हजार बिजली की तार के संबंध में विभाग को अनेकों बार आवेदन के माध्यम से बताया गया है। बावजूद अभी तक कोई सुधार नहीं किया गया।

swatva

घटना की सूचना मिलते हीं पंचायत की मुखिया कन्हैया कुमार बादल घटनास्थल पर पहुँच जायजा लिया तथा संबंधित पदाधिकारी से बात कर जर्जर तार बदलने तथा उसे उँचाई पर करने को कहा । इस घटना से पुरे गाँव में मातमी सन्नाटाछा गया है।

रामनवमी जुलूस के दौरान पथराव व फायरिग से मची भगदड़

नवादा : नवादा नगर में सोमवार को आयोजित रामनवमी जुलूस पर शरारती तत्वों द्वारा पथराव व फायरिग करने से भगदड़ मच गई। इसमें कई लोगों को आंशिक चोटें आई। घटना नवादा रजौली बस पड़ाव इलाके में हुई। हालात पर काबू पाने के लिए प्रशासन को कड़ी मशक्कत करनी पड़ी। कई स्थानों पर बल प्रयोग कर उपद्रवियों को खदेड़ा गया।

रात आठ बजे के बाद जुलूस जब नगर के रजौली बस पड़ाव के पास पहुंचा तो कुछ शरारती तत्वों ने पथराव कर दिया। इस दौरान असमाजिक तत्वों द्वारा दो-तीन चक्र हवाई फायरिग भी की गई। पथराव शुरू होते ही वहां भगदड़ मच गई। जुलूस में शामिल लोग इधर-उधर भागने लगे। स्थिति को संभालने के लिए प्रशासन को कड़ी मशक्कत करनी पड़ी। डीएम कौशल कुमार, एसपी हरि प्रसाथ एस, एएसपी अभियान कुमार आलोक, एसडीएम सदर अनु कुमार आदि पदाधिकारियों ने मोर्चा संभालते हुए उपद्रवियों को खदेड़ा। ध्वनि विस्तारक यंत्र पर सूचना प्रसारित कर शहर की स्थिति को सामान्य बताया गया तथा अफवाहों से बचने की अपील की गई। इधर, उक्त घटना के बाद शहर के विभिन्न हिस्सों में तनाव कायम हो गया। कई स्थानों पर तोड़फोड़ की जाने लगी। जिसपर एएसपी अभियान के नेतृत्व में पैंथर जवानों ने काबू पाया। कई स्थानों पर बेकाबू हो रहे लोगों पर नियंत्रण के लिए पुलिस को बल प्रयोग करना पड़ा।

आगे स्थिति नियंत्रित रहे इसके लिए अतिरिक्त बलों को मंगाया गया है। देर रात तक बाहर से पांच कंपनी अ‌र्द्ध सैनिक बल नवादा पहुंच जाएगा।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here