14 अप्रैल : सिवान की प्रमुख खबरें

0
30 सितंबर : सिवान की मुख्य ख़बरें

धूमधाम से मनी आंबेडकर जयंती, निकली भव्य शोभायात्रा

सिवान : सिवान में गोपालगंज स्थित डॉक्टर भीमराव आंबेडकर पार्क में संविधान निर्माता बाबा साहब की 128वी जयंती धूमधाम से मनाई गई। जयंती समारोह समिति के अध्यक्ष डॉक्टर एमआर रंजन, बौद्धाचार्य गणेश राम ज्ञानरत्न, द्वारिका प्रसाद बौद्ध, बृजकिशोर प्रसिद्व एवं सिवान दास समेत कई गणमान्य ब्यक्तियों के कुशल नेतृत्व में समारोह का आयोजन किया गया। इस मौके पर हाथी—घोड़ा, झांकियों एवं गाजे—बाजे के साथ एक भव्य शोभायात्रा भी निकाली गयी। शोभायात्रा शहर के वीएम हाईस्कूल के कैम्पस से प्रारभ हो कर शहर का भ्रमण करते हुए गोपालगंज मोर पार्क पहुंची जहां आम्बेडकर साहब की प्रतिमा पर माल्यार्पण कर बौद्धिक एवं गीत संगीत का कार्यक्रम किया गया। शोभायात्रा में वीएम हाई स्कूल, गांधी मैदान स्थित आम्बेडकर छात्रावास सहित सभी आम्बेडकर छात्रवासों के छात्रों ने हिस्सा लिया। आम्बेडकर साहब की प्रतिमा पर माल्यार्पण करनेवालों में एनडीए प्रत्याशी कविता सिंह, उनके पति व जदयू नेता अजय सिंह, भाजपा जिलाध्यक्ष मनोज सिंह, भाकपा माले प्रत्याशी अमरनाथ यादव जिलापरिषद अध्यक्ष संगीता यादव सहित जिले के सभी गणमान्य जन शामिल थे। उक्त लोगों ने बौद्धिक कार्यक्रम में भी हिस्सा लिया। मुख्य अतिथि दुबई से पधारे भगवान हरि थे। कार्यक्रम में जेएनयू से कोरैश खान भी पहुंचे थे।

अवधेश शर्मा

swatva

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here